GORAKHPUR:

मुंबई से गोरखपुर होकर जबलपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में एक नहीं बल्कि तीन पैसेंजर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से रेलवे ने मुंबई से लेकर गोरखपुर तक अलर्ट जारी कर दिया है साथ ही पैसेंजर्स को सतर्क रहने को कहा है। रेल प्रशासन ने उस कोच के सभी पैसेंजर्स को मोबाइल के जरिए संदेश भेजना शुरू कर दिया है।

रेलवे के अनुसार मुंबई से तीन पैसेंजर मुंबई से गोरखपुर आने वाली गोदान एक्सप्रेस के बी-1 के 9, 10 और 60 नंबर बर्थ पर सवार हुए। ये पैसेंजर्स जबलपुर जा रहें थे। तबीयत बिगड़ने पर जांच के बाद सभी तीनों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। ये पैसेंजर पिछले सप्ताह विदेश से लौटे थे।

भारतीय रेल के कंट्रोल पर अलर्ट जारी

रेलवे को इसकी जानकारी होने पर तत्काल अलर्ट जारी करते हुए गोदान के बी-1 में 11 से लेकर 16 नंबर बर्थ तक के पैसेंजर्स को मोबाइल पर संदेश भेजा गया। ये पैसेंजर 17 मार्च की रात गोरखपुर पहुंचे थे।

वर्जन

गोदान एक्सप्रेस में तीन पैसेंजर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोच को सेनेटाइज किया गया है। जो भी पैसेंजर्स इनके संपर्क में आए है, उनकी डिटेल्स निकाल कर उन्हें सूचित किया जा रहा है।

पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ

Posted By: Inextlive