भारत में कोरोना संकट के बीच दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ हो चुका है। इसमें 18-44 आयु वर्ग के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके तहत अब तक 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 11.8 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है।


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच थर्ड फेज का टीकाकरण शुरू हो गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण के शुरू होने के बाद से अब तक 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के 11.8 लाख से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। 18-44 वर्ष के 11,80,798 लोगों ने 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 वैक्सीन की अपनी पहली खुराक ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 330 वैक्सीन खुराक, आंध्र प्रदेश 16, असम 220, बिहार 284, चंडीगढ़ 2, छत्तीसगढ़ 1,026, दिल्ली 1,83,679, गोवा 741, गुजरात 2,24,109, हरियाणा में 1,69,409 लोगों को वैक्सीन दी गई। देश में वैक्सीन खुराक की संख्या 16.49 करोड़ को पार कर गई


हिमाचल प्रदेश 14, जम्मू और कश्मीर 21,249, झारखंड 77, कर्नाटक 7,068, केरल 22, लद्दाख 86, मध्य प्रदेश 9,823, महाराष्ट्र 2,15,274, मेघालय 2, नागालैंड 2, ओडिशा 28,327, पुदुचेरी 1, पंजाब 2,187, राजस्थान 2,18,795, तमिलनाडु 8,419, तेलंगाना 440, त्रिपुरा 2, उत्तर प्रदेश 86,420, उत्तराखंड 17 और पश्चिम बंगाल में 2,757 लोगाें को कोविड की वैक्सीन दी गई। वहीं अब तक के सभी चरणों को मिलाकर देश में वैक्सीन खुराक की संख्या 16.49 करोड़ को पार कर गई है।

पिछले 24 घंटों में 23 लाख से अधिक लोगों को लगाया गया टीकास्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक आई रिपोर्ट के मुताबिक 16,49,73,058 वैक्सीन खुराक को 24,11,300 सेशन के माध्यम से लगाया गया है। इसमें पिछले 24 घंटों में 23 लाख से अधिक टीकाकरण खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान (6 मई, 2021) के दिन 111 के अनुसार, 23,70,298 वैक्सीन खुराक दी गई। इसमें 18,938 सत्रों में, 10,60,064 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया है और 13,10,234 लाभार्थियों को उनकी दूसरी खुराक का टीका प्राप्त हुआ है।

Posted By: Shweta Mishra