'कामधेनु दीपावली अभियान' के राष्ट्रव्यापी अभियान में गाय के गोबर से बनी एक चिप का अनावरण किया गया। यह चिप मोबाइल हैंडसेट से निकलने वाले रेडिएशन को काफी कम कर देती है। इस दाैरान लोगों से अपील की गई कि वे इस दिवाली पर चीन निर्मित दीयों का उपयोग करने से बचें।

नई दिल्ली (एएनआई)। 'कामधेनु दीपावली अभियान' के एक राष्ट्रव्यापी अभियान के शुभारंभ पर राष्ट्रीय कामधेनु अयोग (आरकेए) के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया ने गाय के गोबर के फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि गाय का गोबर सभी की रक्षा करेगा, यह एंटी रेडिएशन है। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है। इस दाैरान उन्होंने गाय के गोबर से बनी एक 'चिप' का अनावरण किया। इस चिप का नाम गाैसत्व चिप है। उन्होंने बताया कि यह एक रेडिएशन चिप है जिसका उपयोग मोबाइल फोन में रेडिएशन को कम करने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा यह बीमारियों से भी सुरक्षित रखेगी।

#WATCH: Cow dung will protect everyone, it is anti-radiation... It's scientifically proven...This is a radiation chip that can be used in mobile phones to reduce radiation. It'll be safeguard against diseases: Rashtriya Kamdhenu Aayog Chairman Vallabhbhai Kathiria (12.10.2020) pic.twitter.com/bgr9WZPUxK

— ANI (@ANI) October 13, 2020


दिवाली पर चीन निर्मित दीयों का उपयोग करने से बचें
गौसत्व कवच नाम की 'चिप' का निर्माण राजकोट की श्रीजी गौशाला द्वारा किया गया है। गायों के संरक्षण और विकास के उद्देश्य से राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना 2019 में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत की गई है। त्योहारों के दौरान गाय के गोबर आधारित उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है। कथिरिया ने लोगों से अपील की कि वे इस दिवाली पर चीन निर्मित दीयों का उपयोग करने से बचें। उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री की 'मेक इन इंडिया' अवधारणा और 'स्वदेशी आंदोलन' को भी बढ़ावा देगा।

Posted By: Shweta Mishra