बिहार में इन दिनो नितीश सरकार की जगह एक गाय सुर्खियों में है। वजह है उसने एक साथ तीन बछड़ों को जन्‍म दिया है। जिसके बाद से आसपास के गांवो से लोग उसे देखने आ रहे हैं। इलाकाई लोगों की माने तो बिहार में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही गाय ने तीन बछड़ों को जन्‍म दिया है।

बिहार के पूर्वी चंपारण क्षेत्र की है घटना
बिहार के पूर्वी चंपारण क्षेत्र के आदापुर प्रखंड के भवनरी गांव में एक गाय ने एक साथ तीन बछड़ों को जन्म दिया है। मंगलवार को जब गाय ने एक साथ तीन बछड़ों को जन्म दिया तो लोगों को काफी आश्चर्य हुआ। गाय के तीनों बछड़े स्वस्थ हैं। गाय के मालिक चंद्रिका साह ने बताया कि इससे पहले यह गाय दो बार  बछड़ों को जन्म दे चुकी है। गाय जर्सी नस्ल की है। ग्रामीण पशु कार्यकर्ता झुना कुमार यादव गाय के बछड़े देने के वक्त मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 2008 से काम कर रहे हैं। आजतक तीन बछड़े देने की बात ना देखी और ना सुनी है।
तीन बछड़े का जन्म होना अजीब घटना
आदापुर के पशु चिकित्सा पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि सीमेन डालने के बाद जो फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया के उपरांत सेल डिविजन किया जाता है। जिसके बाद एम्ब्रियो के निर्माण के समय ही कभी कभी अलग अलग एम्ब्रियो हो जाता है। जिसके कारण एक से अधिक बछड़े का जन्म हो जाता है। लेकिन तीन बछड़ें की घटना आश्चर्यजनक है। गाय को दो सीमेन दिए गए थे लेकिन तीन बछड़े का जन्म होना अजीब घटना है। तीन बछड़ों में दो मादा और एक नर है। तीनों बिल्कुल स्वस्थ हैं। गाय भी भरपूर दूध दे रही है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra