RANCHI: अहिंसा यात्रा कार्यक्रम की पहली कड़ी के रूप में श्री दिगम्बर जैन भवन हरमू रोड में तेजकरण जैन(राजनांदगांव, छत्तीसगढ़) द्वारा लगाई गई दो दिवसीय गो करुणा प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार को सुनील मानसिंहका द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि गाय, गीता व गंगा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। आज देश में गाय आधारित जीवन पद्धति विकसित करने की जरूरत है। मालूम हो कि श्री मानसिंहका देशी गौवंश के संरक्षण में लगी भारत की प्रसिद्ध गौशाला गो विज्ञान अनुसंधान केन्द्र देवलापार, नागपुर के मुख्य समन्वयक हैं तथा भारत में देशी गोवंश में अपने विशिष्ट कायरें के लिए जाने जाते हैं। ये राष्ट्रीय कामधेनु आयोग तथा जीव-जंतु कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के सदस्य हैं।

प्रदर्शनी में गोवंश का महत्व

प्रदर्शनी में गोवंश के धार्मिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और आर्थिक महत्व को रोचक ढंग से दर्शाया गया है। इसमें दुनिया के लगभग 75 देशों द्वारा गोवंश पर जारी किए गए सिक्कों, करेंसी, डाकटिकटों और पोस्टल सामग्री को प्रदर्शित किया गया है। 63 वर्षीय श्री तेजकरण जैन पिछले 34 वषरें से यह संकलन तैयार कर रहे हैं। यह संकलन लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड, एवरेस्ट बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित कई रिकॉर्ड में दर्ज है। प्रदर्शनी मंगलवार को भी 11 बजे से शाम 7 बजे खुली रहेगी। मंगलवार को सुबह 7.30 बजे जिला स्कूल कैंपस से अहिंसा रैली निकलेगी, जो जेजे रोड, कार्ट सराय रोड होते हुए मारवाड़ी भवन, हरमू रोड पहुंचेगी।

Posted By: Inextlive