- मार्केट में होली से ज्यादा दिख रहा है दिवाली का माहौल

-स्पेशल क्रेकर्स कलर्स ने इस बार मार्केट में मचाई धूम

Meerut । होली है या दिवाली, अरे ये तो कलर नहीं क्रेकर्स लग रहे हैं, क्या ये सच में क्रेकर्स हैं। हां भाई हां। मगर हैं कलर वाले क्रेकर्स। इस बार मार्केट में आए हुए खास तरह के कलर्स जो सभी को होली के त्योहार में दिवाली के होने का अहसास दिलाएंगे। खास तरह के आए हुए इन कलर्स को देखकर लोग भी आश्चर्यचकित हो रहे हैं। उन्हें यकीन तक नहीं हो रहा है कि ये कलर्स हैं।

उड़ेगा खूब गुलाल

मार्केट में इस बार होली के साथ ही दिवाली का माहौल भी दिखने लगा है। वो इसलिए क्योंकि बाजार में इस बार खास तरह के क्रेकर्स कलर एंड गुलाल आए हुए हैं। इनमें स्काई शॉट कलर एंड गुलाल पटाखा, स्काई शॉट पार्टी पटाखा बहुत ही खास हैं। जो पार्टी के माहौल को खूबसूरत बनाने में काम आएगा। इसके साथ ही इसमें होने वाली विशेष तरह की आवाज होली के साथ दीवाली होने का अहसास कराएगी। वहीं हैपी होली लिखने वाले रंग में पटाखे जैसी आवाज है। यह कलर उड़ते हुए हैपी होली लिखता है। इसके अलावा गंगा यमुना पटाखा जो दो कलर वाला गुलाल चलते ही निकालेगा। सदर स्थित हैपी ब्रदर्स वाले अलोक ने बताया कि इस बार लोग क्रेकर्स कलर पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।

अनार और फुलझड़ी

मार्केट में इस बार खास तरह अनार पटाखे आए हुए हैं। जिनमें 12 कलर वाले अनार हैं। यह पटाखा जलाते ही कई तरह के गुलाल उड़ते हैं। इसके अलावा आई हुई विभिन्न कलर वाली फुलझड़ी जिन्हें हम जलाते हैं तो उनमें दो कलर के गुलाल विद् ग्लिटर निकलती है। बोम्बे बाजार स्थित जोली सेंटर वाले दीपक रस्तोगी ने बताया कि अनार और लड़ी कलर पटाखा बहुत ही पसंद किया जा रहा है।

ये है रेंज

अनार- 100

फूलझड़ी पैक- 70

लड़ी 12 पर पैक- 350

गंगा यमुना पटाखा- 250

स्काई शॉट कलर- 100- 300

क्रेकर्स कई प्रकार के - 100 से 600

Posted By: Inextlive