अंबाती रायडू ही नहीं इन क्रिकेट खिलाड़ियों की भी सड़क पर हुई लड़ाई
Updated Date: Fri, 01 Sep 2017 04:15 PM (IST)दिलीप ट्रॉफी खेलने के लिए इंडिया रेड की टीम में चुने गए भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू एक बार फिर से गलत वजहों से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर रायडू का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक अधेड़ इंसान के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। वैसे यह नया नहीं है इससे पहले भी कई क्रिकेट खिलाड़ियों के सड़क पर लड़ाई के मामले सामने आए हैं।
1. अंबाती रायडू :
भारत के मध्यक्रम के खिलाड़ी अंबाती रायडू टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि उन्हें दलीप ट्रॉफी में चुना गया है लेकिन उससे पहले उनका एक विवादित वीडियो सामने आ गया। इस वीडियो में अंबाती रायडू अपनी कार से उतरकर एक अधेड़ इंसान के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। यह लड़ाई ड्राइविंग की वजह से हो रही है। पहले अंबाती की कार से एक लड़का उतरता है और वह किसी को कुछ समझाने की कोशिश करता है। बात नहीं बनती देख अंबाती काले रंग की कार की ड्राइविंग सीट से नीचे उतरते हैं और एक अधेड़ शख्स के साथ हाथापाई करने लगते हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद बुजुर्ग ने उनकी ड्राइविंग का विरोध किया था।
3. अतुल वासन :
पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन की रोड रेज का शिकार हो चुके हैं। यह मामला साल 2011 का है। दिल्ली गुड़गांव टोल प्लाजा के नजदीक एक मंत्री के अंगरक्षक ने अतुल पर हमला किया था। वासन जब गुड़गांव वापस लौट रहा थे तब देर रात डेढ़ बजे यह हमला हुआ। दरअसल अतुल की गाड़ी के आगे एक मंत्री का काफिला गुजर रहा था। वासन ने बायीं ओर से ओवरटेक किया। उसके बाद काफिले की एक कार ने उनका पीछा किया। टोल प्लाजा पर उन्होंने अतुल की कार रुकवाकर उन्हें बाहर घसीटा और जमकर धुनाई की।