अक्‍सर ही खेल के मैदान पर क्रि‍केटर चोट‍िल हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फ‍िर इग्लैंड में चल रहे नेटवेस्ट टी20 बलास्ट के मैच के दौरान एक क्रि‍केटर चोट‍िल हो गया है। जि‍सकी वजह से करीब 30 मि‍नट के ल‍िए मैच रोक द‍िया गया। हालांक‍ि अब हालत बेहतर बताई जा रही है। आइए जानें कौन सा क्रिकेटर हो गया हादसे का श‍िकार...


साथी खिलाड़ी दौड़ पड़ेइन दिनों इग्लैंड में चल रहे नेटवेस्ट टी20 बलास्ट मैच ख्ोला जा रहा है। इस दौरान यहां पर नॉटिंघमशायर के तेज गेंदबाज ल्यूक फ्लेचर हादसे का शिकार हो गए है। ल्यूक फ्लेचर जब बर्मिंघम बीयर्स के खिलाफ मैच का चौथा ओवर फेकने आए तो उसी दौरान बल्लेबाज ने एक जबरदस्त शॉट लगाया। जिससे शॉट से निकली गेंद सीधी ल्यूक फ्लेचर के सिर पर जाकर लग गई। सिर पर गेंद के लगते ही वह अचानक से सिर पकड़कर वहीं मैदान पर गिर पड़े। यह देखकर उनके साथी खिलाड़ी दौड़ पड़े। इस दौरान अंपायर ने तुंरत फिजियो को बुलाया।अस्पताल ले जाया गया
इसके बाद ल्यूक फ्लेचर के सिर पर तौलिया रखकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिससे वहां पर उपचार मिलने के बाद अब उनकी हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। लगातार उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमी उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। उनके साथी खिलाड़ी भी उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं मैदान पर इस हादसे के बाद करीब 30 मिनट के लिए खेल रोक दिया गया। सभी खिलाड़ी काफी घबड़ा गए थे। हालांकि बाद में स्थितियां थोड़ी सामान्य हुई।


आईसीसी वुमेन वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका ने रोका इंडिया का विजय रथ

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Shweta Mishra