- सुशील मोदी ने सरकार पर साधा निशाना

PATNA : हत्या का आंकड़ा पहले घट रहा था लेकिन अब बढ़ रहा है, तेजी से बढ़ रहा है। ये कहा एक्स डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने। वे विधान परिषद् स्थिति अपने चैम्बर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

अपराध तेजी से बढ़े

सुशील मोदी ने कहा कि बड़े लोगों के घर किडनैपिंग होती है तो सरकार पूरी ताकत झोंक देती है लेकिन बिहार में छोटे लोगों की किडनैपिंग हो रही है। ये ऑल इंडिया समाचार नहीं बना। मर्डर, डकैती, लूट, रेप पहले से खूब बढ़ गए हैं।

बच्चों की चिंता है कार्यकर्ताओं की नहीं

कहा कि परिवार के लोग कैसे राजनीति में स्थापित हों राबड़ी देवी भी यही सोच रही हैं। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की चिंता अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए नहीं है बल्कि सारी चिंता अपने बच्चों के लिए है, जनता की उन्हें कोई परवाह नहीं।

चुनाव के लिए ट्रांसफर-पोस्िटग

हाल में हुए ट्रांसफर पर सुशील मोदी ने कहा कि ये लॉ एंड ऑर्डर ठीक करने के लिए नहीं हुआ है बल्कि चुनाव के लिए हुई है।

ये मैं तय नहीं करूंगा

आप इलेक्शन लेड़ेंगे कि नहीं? इस सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि मैं चुनाव लड़ूगा कि नहीं ये मैं नहीं तय कर सकता। बीजेपी में यह पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है।

विशेष राज्य की अवधारणा खत्म

क्ब्वें वित्त आयोग ने ही विशेष राज्य की अवधारणा खत्म कर दी है। इस आयोग में इतनी राशि मिल रही है राज्यों को कि विशेष राज्य की जरूरत ही नहीं है। आंध्र व बिहार को टैक्स में रियायत केन्द्रीय बजट में घोषित है। 8 हजार करोड़ ज्यादा मिलेगा पिछले साल की तुलना में बिहार को। इसलिए नाम से क्या मतलब। मतलब तो सुविधा से है।

रघुराम राजन कमेटी ने भी विशेष राज्य की जरूरत नहीं बताई

रघुराम राजन कमेटी ने तो रेकोमेंड किया कि विशेष राज्य की अवधारणा की जरूरत ही नहीं है।

Posted By: Inextlive