कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, मौके पर पहुंचे एसपी गंगापार

PRAYAGRAJ: पारिवारिक कलह से तंग संगीता देवी (45) ने सुसाइड कर लिया। घर के कमरे में उसका शव फांसी के फंदे से रविवार को लटकता हुआ मिला। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि पति पत्‍‌नी के बीच किसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। घटना नवाबगंज एरिया की है।

नवाबगंज एरिया की है घटना

क्षेत्र के दादनपुर गांव निवासी पांऊ यादव की शादी लगभग करीब 15 वर्ष पहले संगीता देवी से हुई थी। परिवार में तीन च्च्चे हैं। बताते हैं कि किसी बात को लेकर पति व पत्नी में मनमुटाव चला रहा था। दो दिन पूर्व तीखी झड़प हुई थी। रविवार सुबह वह बेटे आकाश, प्रियांशु व आशीष को खाना खिलाकर स्कूल भेज दी। तीनो दोपहर में लौटे तो वह च्च्चों फिर खाना दी। आशीष व प्रियांशु खाना खाकर खेलने चले गए। बड़ा बेटा आकाश सो गया। शाम छह बजे उसकी नींद खुली तो घर में सन्नाटा था। देखा तो मां का शव फांसी के फंदे से कमरे के अंदर झूल रहा था। यह देख वह चीख पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतका के भाई सुभाष यादव ने पुलिस को आत्महत्या की तहरीर दी। इंस्पेक्टर नवाबगंज संतोष कुमार दूबे ने घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मौके पर उसका पति नहीं मिला। खबर मिलते ही एसपी गंगापार नरेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे गए।

Posted By: Inextlive