पिछले दो वर्षो की अपेक्षा इस साल तेजी से बढ़ीं घटनाएं

पुलिसिंग व लोगों की सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

i concern

allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: सूबे का निजाम भले बदल गया हो, पर यहां की पुलिसिंग व्यवस्था जस की तस है। शायद यही कारण है कि जिले में चढ़ा अपराध का पारा नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है। लूट, मर्डर, अपहरण, बाइक चोरी, चेन स्नैचिंग व घरों में चोरी जैसी अन्य घटनाएं यहां तेजी से बढ़ रही हैं। इसके चलते आम लोग भी दहशत में हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो 2018 में अपराधियों ने छोटे व बड़े कुल 11,468 घटनाओं को अंजाम दिया, जो पिछले दो वर्षो की तुलना में अधिक है।

हत्या, चोरी और वाहन चोरी

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले तीन साल की अपेक्षा मार्च महीने में एक बाद एक हुई दर्जन भर हत्याओं ने क्राइम का ग्राफ बढ़ा दिया। 20 मार्च को शहर और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर सात हत्याएं हुई। इसमें करेली में जहां दामाद ने ससुर, पत्नी व बेटी को मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह कि इस घटना मृत महिला की कोख में पल रहे मासूम की भी हत्या कर दी गई। इसी दिन नवाबगंज पासियापुर गांव में दो सगे भाई सुनील और अनिल की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसी तरह करछना में उपेन्द्र शर्मा नामक युवक की बालू के विवाद में पीट कर हत्या कर दी गई थी। एक दिन में सात हत्याओं से पूरा प्रदेश हिल गया था।

वुमन क्राइम में इजाफा

आंकड़ों के मुताबिक 2017 की अपेक्षा 2018 में अब तक शहर के अंदर चेन स्नैचिंग की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। 2017 में 39 जबकि 2018 में चेन स्नैचिंग की 45 घटनाएं हुई। जबकि 2016 में यह वारदात सबसे अधिक 58 थी। इतना ही नहीं जिले में रेप की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। 2016 में 75 व 2017 में 72 तो 2018 में रेप का आंकड़ा बढ़कर सबसे अधिक 83 पर पहुंच गया।

फैक्ट फाइल

वर्ष लूट हत्या फिरौती

2018 97 113 2

2017 192 140 0

2016 91 129 4

वर्ष डकैती वाहन चोरी रेप

2018 2 1712 83

2017 5 1587 72

2016 4 1420 75

वर्ष शीलभंग अपहरण स्नैचिंग

2018 345 374 45

2017 267 285 39

2016 274 274 58

वर्ष कुल अपराध

2018 11,468

2017 11,546

2016 8947

हाल में हुई ज्यादातर घटनाओं का वर्कआउट किया जा चुका है। अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए सभी थानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

-आकाश कुलहरि, एसएसपी

Posted By: Inextlive