रविवार रात 11.30 बजे फोन पर परिजनों को दी गई सुसाइड की सूचना, सिर में पीछे लगी थी गोली

भाई की तहरीर पर पत्‍‌नी, सास, साले व साली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

PRAYAGRAJ: नई बाजार हरिहरपुर में ससुराल में आए यशवंत पटेल (28) की रविवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब 11.30 बजे फोन कर परिजनों को सुसाइड किए जाने की सूचना दी गई। मौके पर परिजन पहुंचे तो उसका शव बरामदे में दरवाजे के पास पड़ा था। सिर में पीछे साइड गोली लगी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई संतोष की तहरीर पर मृतक की पत्‍‌नी, सास, साले व साली के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है।

मायके में ही बच्चों के साथ थी पत्‍‌नी

सेमरा कल्बना निवासी राम सहायक पटेल के तीन बेटों में यशवंत छोटा था। उसकी एक बेटी है। यशवंत की शादी कर्मा चौकी क्षेत्र के नई बाजार हरिहरपुर की मनीषा से हुई थी। बताते हैं कि मनीषा इन दिनों मायके में ही थी। यशवंत बालू की बिक्री का काम किया करता था। चाचा महेश पटेल ने बताया कि बहू मनीषा से भतीजे यशवंत का आए दिन विवाद हुआ करता था। पति पत्‍‌नी के बीच हो रहे विवाद को सभी इग्नोर कर रहे थे। रविवार सुबह पत्‍‌नी व बच्चों से मिलने यशवंत ससुराल हरिहरपुर गया हुआ था। रात करीब 11.30 बजे घर पहुंचा पहुंचा कि यशवंत ने सुसाइड कर लिया है। यशवंत को एक बेटा श्रेयांश व एक बेटी साक्षी है।

पूछताछ में सुसाइड की बात सामने आई है। चूंकि परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है। लिहाजा आरोपितों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वृंदावन राय,

इंस्पेक्टर घूरपुर

Posted By: Inextlive