सिविल लाइंस में शाम को जमकर बवाल हुआ। भीड़ लगी तो पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

प्रयागराज (ब्यूरो)। वीकंड था। सभी एंज्वॉयमेंट के मूड में निकले थे। थोड़ा लगा भी रखी थी। इसके बाद मूड बना तो साथ सड़क पर मूव करने लगे। क्या पता था ऐसा करना इतना भारी पड़ जाएगा कि बीच सड़क इज्जत उतर जायेगी। सड़क पर बवाल खड़ा हुआ तो पब्लिक तमाशबीन बन गयी। संयोग अच्छा था कि किसी ने डॉयल 100 को फोन कर दिया। इसके बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया। थाने ले गयी। यहां कोई एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देने को तैयार नहीं हुआ तो दोनों के परिवारवालों को बुलाकर उन्हें समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।

जीएचएस चौराहे के पास की घटना

शुक्रवार की देर शाम यह घटना सिविल लाइंस एरिया में स्थित ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज के पास हुई। एक लड़का और एक लड़की आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान इंट्री हुई एक दूसरी लड़की की। उसने आव देखा न ताव और लड़के को बीच सड़क पर तमाचा जड़ दिया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। बीच सड़क पर तमाशा देखकर लोगों का ध्यान उधर चला गया। भीड़ लग गयी। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने भीड़ को हटाया और दोनो को थाने ले गयी।

कुछ बताने से इंकार
यहां से दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने ऑफिशियली इस मामले में कुछ बताने से इंकार कर दिया। सूत्रों का कहना है कि गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड का मामला था। युवक को तमाचा जड़ने वाली लड़की उसकी पहली गर्लफ्रेंड थी। दूसरी लड़की के साथ अपने ब्वॉयफ्रेंड को देखकर वह आपा खो बैठी। बताया जा रहा है कि युवक और युवती सभी लोग नशे में थे। इससे यह तथ्य भी पुष्ट नहीं हो पाया कि दोनों की रिलेशनशिप वास्तव में किस स्तर तक की थी।
prayagraj@inext.co.in

Posted By: Inextlive