एक साल पहले शादी हुई थी। पत्‍‌नी से अक्सर विवाद होता रहता था।

प्रयागराज (ब्यूरो)। प्रीतमनगर कॉलोनी में रहने वाले एक कांट्रैक्टर ने शुक्रवार को घर में ही जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घर वालों को उसके जहर खा लेने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गये। आनन फानन में वे उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से ही मना कर दिया। इसके बाद उसे एनआरएन ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पूरा परिवार सन्नाटे में आ गया।

घरवालों की मर्जी से हुई थी शादी

मृतक का नाम अभिषेक शुक्ला उर्फ भोला बताया गया है। घटना में दो बजे के करीब की है। वह सिविल कांट्रैक्टर के रूप में काम करता था। उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। सूत्रों का कहना है कि अभिषेक किसी लड़की को पसंद करता था। घर वालों को उसकी पसंद नामंजूर थी। इसके चलते वह उसे अपना नहीं पाया। घरवालों के प्रेशर में उसे शादी दूसरी लड़की से करनी पड़ गयी।

घरवालों की मर्जी से शादी

अभिषेक ने घरवालों की मर्जी से शादी तो कर ली लेकिन दोनों में बनी नहीं। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर तकरार होती रहती थी। शुक्रवार को दिन में दो बजे के करीब वह घर पहुंचा। शायद वह मौत का सामान अपने साथ लेकर आया था। अपने कमरे में गया और लेट गया। परिवारवालों का ध्यान उसकी तरफ गया और वे उसका हाल लेने कमरे में पहुंचे तो पता चला कि वह जहर खा चुका है।
prayagraj@inext.co.in

Posted By: Inextlive