15 मई को सिविल लाइंस में मारी थी प्रापर्टी डीलर को गोली

एक माह पहले पुलिस ने घोषित किया था इनाम

ALLAHABAD: सिविल लाइंस एरिया में 15 मई को प्रापर्टी डीलर नजमे हसन पुत्र इब्रे अहमद निवासी मेंहदौरी शिवकुटी को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पर बीस हजार रुपए इनाम घोषित था। आरोपी मो। शोएब अली उर्फ दानिश पुत्र स्व। आफताब उर्फ इकलाख अहमद निवासी मेंहदौरी को सिविल लाइंस साई मंदिर के पास से दबोचा गया।

दोनों के बीच थी पुरानी रंजिश

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी मो। शोएब ने बताया कि उसके और नजमे हसन के बीच विवाद था। घटना के पहले नजमे ने गोली मारी थी। इसका मुकदमा भी दर्ज है। एक प्रापर्टी को लेकर भी दोनों में विवाद था। इसी रंजिश में आरोपी ने नजमे हसन को गोली मारी थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा है। पहले भी मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

Posted By: Inextlive