>RANCHI: शुक्रवार की शाम जिस युवक अर्जुन स्वर्णकार की हरिओम टावर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसे लोग रांची में चड्डा बॉस के नाम से जानते थे। वह मूल रूप से किशोरगंज का रहनेवाला था, लेकिन कोकर की एक लड़की से प्रेम विवाह करने के बाद यहीं घर बना कर रहने लगा था। उसके ससुर ने भी महाराष्ट्र की लड़की से प्रेम विवाह किया था। अर्जुन स्वर्णकार जमीन के कारोबार में अशोक लकड़ा ग्रुप से जुड़ा था। उसने जुलाई में अनिल शर्मा के रिश्ते में भतीजा लगनेवाले लव-कुश पर गोली चलाई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों को बरियातू थाना पुलिस ने जेल भी भेजा था।

मामा कैलाश बर्मन की हुई थी जमीन कारोबार में हत्या

गौरतलब हो कि अर्जुन स्वर्णकार चंद्रशेखर आजाद क्लब के मेंबर प्रदीप कुमार बर्मन का भांजा था। उसके छोटे मामा कैलाश बर्मन की हत्या जमीन विवाद में ही तुपुदाना एरिया में कर दी गई थी। कैलाश बर्मन हत्याकांड से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजी थी।

खुद को अनिल शर्मा का भतीजा बताते हैं लव-कुश

अर्जुन स्वर्णकार पर गोली चलानेवाले दो सहोदर भाईं लव-कुश खुद को अनिल शर्मा का भतीजा बताते हैं। जुलाई में जब अशोक लकड़ा के ग्रुप ने जमीन विवाद में गोली मारी थी, तो उस गोली कांड में अर्जुन स्वर्णकार भी शामिल था। उसी समय रिम्स में भर्ती लव-कुश ने कहा था कि वे किसी को छोड़नेवाले नहीं है।

एक माह से कर रहे थे रेकी

अर्जुन स्वर्णकार की रेकी कुछ अपराधी एक माह से कर रहे थे। लव कुश शर्मा अर्जुन को हमेशा धमकी देते रहता था। हालांकि धमकी देने के बाद से वह घर से नहीं निकलता था। इसी दौरान उनलोगों को मौका मिला और लालपुर एरिया में ही अर्जुन को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही अशोक लकड़ा ग्रुप के लोग घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, अपराधी फरार हो गए थे। सूत्रों की मानें तो अशोक लकड़ा ग्रुप के अन्य मेंबर अर्जुन स्वर्णकार की हत्याकांड के बाद से भूमिगत हो गए हैं।

ख्7 को हुई थी अर्जुन की हत्या

गौरतलब हो कि अर्जुन स्वर्णकार की सर्कुलर रोड स्थित हरिओम टॉवर के पास शाम म्.क्भ् बजे के करीब गोली मारकर कर दी गई थी। अनुज सदर थाना क्षेत्र के बरियातू इलाके में जमीन का धंधा करता था। कुछ माह पहले ही जेल से निकला था।

लालपुर थाने में नेम्ड एफआईआर

अर्जुन स्वर्णकार हत्याकांड में उसकी सास उज्ज्वला ने लालपुर थाने में लव-कुश शर्मा के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस लव-कुश शर्मा के संभवित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

नहीं सुलझ पाता है लालपुर का कोई मामला

लालपुर की गिनती शहर के रिहायशी इलाकों में होती है। इसके बावजूद लालपुर में कई कांडों को अंजाम दिया गया है। बिल्डर कुंदन शर्मा हत्याकांड को छोड़ दें तो लालपुर में जितनी भी घटनाएं हुई। उनमें किसी भी मामले का कोई उद्भेदन नहीं हुआ है। इनमें पंजाब नेशनल बैंक में लाखों की चोरी, व्यवसायी पवन अग्रवाल हत्याकांड समेत लालपुर एरिया में कई चोरी कांड दर्ज हुए हैं, पर पुलिस किसी भी मामले में नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।

Posted By: Inextlive