RANCHI:झारखंड के आतंक के रूप में अपनी पहचान बना चुके अमरेंद्र तिवारी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। अमरेंद्र तिवारी पर झारखंड के कई जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले लंबित हैं। सुबह के समय अमरेंद्र अपने दरवाजे पर दाढ़ी बनवा रहे थे। तभी बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गोली मारने के बाद छीना सामान

गोली मार कर हत्या करने के बाद अपराधियों ने उनका मोबाइल, गले से सोने की चैन व सोने की अंगूठी और पिस्टल भी साथ लेते गए। हालांकि पिस्टल वैध था या अवैध इसकी कोई जानकारी नहीं है।

हफ्ते भर से कर रहे थे रेकी

स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग एक सप्ताह से एक बाइक पर दो युवक बराबर आते थे और इनका पैर छूकर प्रणाम भी करते थे। लगभग आधा से एक घंटे तक बैठ कर बातचीत भी करते थे। इसके बाद वापस लौट जाते थे।

सारण का रहने वाला था अमरेंद्र

अमरेंद्र का पैतृक गांव सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घुरापाली है। मगर वो सपरिवार झारखंड की राजधानी रांची के हटिया में रहते थे।

दो दर्जन से ज्यादा मामले हैं दर्ज

स्थानीय पुलिस की मानें तो मृतक अमरेंद्र तिवारी के खिलाफ झारखंड के कई जिलों में हत्या, लूट, आ‌र्म्स एक्ट, अपहरण व रंगदारी के दो दर्जन से ज्यादा मामले लंबित हैं। वो कई वषरें से फरार रहते हुए अपनी पहचान छुपा कर अपने घर पर ही रहते थे। लेकिन सारण जिले के किसी भी थाने में कोई मामला दर्ज नहीं था।

Posted By: Inextlive