आजकल हर तरफ एक खबर की ही गूंज है कि महिलाओं की चोटी काटी जा रही है। हर कोई हैरान है कि आखिर कोई किसी के बाल क्‍यों काटेगा। कुछ लोग इसे अफवाह बता रहा है कोई इसे अंधविश्‍वास से चोड़ रहा है। कुछ लोग इसे व्‍यवसाय से भी जोड़ रहे हैं जो वाकई एक संभावना हो सकती है क्‍योंकि आपको शायद अंदाजा भी नहीं है कि भारत में कटे बालों का बिजनेस कितने बड़े पैमाने पर चल रहा है।

कई हजार करोड़ का व्यवसाय
आपको जान कर हैरानी होगी कि देश में करीब ढाई हजार करोड़ का कटे बालों का व्यवसाय होता है। विश्व की फैशन इंडस्ट्री में कटे बालों की भारी डिमांड है। ये बाल विदेशों में निर्यात किये जाते हैं। भारत कटे बालों का सबसे बड़ा निर्यातक है। एक्सपर्ट बताते हैं कि प्रतिवर्ष 30 से 35 प्रतिशत की दर से देश में इस बिजनेस की ग्रोथ हो रही है। यहां से कई यूरोपियन कंट्रीज में बाल भेजे जाते हैं।
क्या है चोटी काटने की घटनाओं का रहस्य

कहां से आते हैं बाल
हालाकि लोग ये कह रहे हैं कि बाल कटने की इन घटनाओं का रिश्ता इस व्यवसाय से जुड़े लोगों से हो सकता है। इसके बावजूद ये जानना जरूरी है कि बालों की सबसे ज्यादा आपूर्ती कहां से होती है। तो भारत में इस व्यवसाय के लिए कटे बाल सबसे ज्यादा मंदिरों से आते हैं।  विशेष रूप से ये बाल दक्षिण भारत से आते हैं। यहां विभिन्न मान्यताओं के चलते लोग भगवान को अपने बाल अर्पित करने आते हैं। कहते है कि अकेले तिरुपति मंदिर से ही हर साल कई टन बालों की आपूर्ती होती है।
डिजाइनर बच्चों की तैयारी में अमेरिका, जानें कैसे होते हैं तैयार और क्या है इनकी खासियत
भारतीय बाल हैं सर्वश्रेष्ठ
विश्व के बाजारों में भारतीय बालों की सबसे ज्यादा मांग इसलिए है क्योंकि वो सबसे अच्छे माने जाते हैं। फैशन और हेयर एक्सपर्टस का कहना है कि भारतीय लोगों के बाल चीनियों की तरह जरूरत से ज्यादा सख्त और ना ही यूरोपियन लोगों की तरह एकदम सिल्की होते हैं। इसलिए भारतीय बालों को सबसे ज्यादा वरीयता मिलती है। साथ ही भारतीय अपने बालों में केमिकल स्टाइलिंग का प्रयोग करने से भी बचते हैं।
ये मां अपनी बच्ची को फल-सब्जियां खाने नहीं पहनने के लिए देती है

इस तरह होता है कटे बालों का बिजनेस
सबसे पहले विभिन्न तरीके से एकत्रित हुए बालों को साफ किया जाता है। इसके बाद उनकी डिफरेंट शेप में विग तैयार की जाती हैं। उसके बाद उन्हें विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। भारत के बालों की सबसे ज्यादा खपत यूरोप और अफ्रीका में होती है। जबकि सबसे बड़ा निर्यातक शहर चेननई है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Molly Seth