उप निदेशक पर्यटन सिविल लाइंस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू

PRAYAGRAJ: साइबर शातिरों द्वारा पर्यटन विभाग की ई-मेल आईडी हैक कर ली गई है। इससे पूरे विभाग में हड़कंप मचा है। अधिकारी विभाग की गोपनीय सूचनाओं के लीक होने की आशंका से परेशान हैं। उप निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार ने सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

सूचना लीक होने की आशंका

विभाग की ओर से दी गई तहरीर में श्री कुमार का कहना है कि उनकी पर्सनल मेल आईडी rtoald0532@rediffmail.com है। कुछ दिन पहले किसी साइबर शातिर ने इसे हैक कर लिया। हैक की गई इस मेल आईडी पर उसके द्वारा तमाम तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि हैक मेल आईडी से विभाग की गोपनीय सूचनाएं भी लीक हो सकती हैं। इसकी लिखित सूचना उन्होंने जिलाधिकारी सहित विभाग के अन्य शीर्ष अफसरों को भी दे दी है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस केस की पड़ताल में जुट गई है। जांच में साइबर सेल के एक्सपर्ट भी लगाए गए हैं।

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साइबर सेल के एक्सपर्ट भी इस पर काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि हैकर जल्द ही शिकंजे में होगा।

रवीन्द्र प्रताप सिंह,

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस

Posted By: Inextlive