पश्चिम बंगाल में आया चक्रवाती तूफान अम्फान तो गुजर गया मगर अपने पीछे ऐसी तस्वीरें छोड़ गया। जिन्हें देखकर आप इसकी भयावता का अंदाजा लगा सकते हैं। 190 किमी/घं की स्पीड से पेड़ और खंभे तो उड़े साथ ही भारी और बड़े-बड़े ट्रक भी देखते ही देखते पलट गए। देखिए ऐसा ही एक भयानक वीडियो।

कानपुर। पिछले तीन दिनों से जिस अम्फान तूफान का खतरा मंडरा रहा था, आखिर बुधवार को उससे सामना हो गया। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अम्फान ने वेस्ट बंगाल में भारी तबाही मचाई। तटीय इलाकों को पहले ही खाली करा लिया गया था मगर कोलकाता के अंदर घुसते ही अम्फान ने काफी नुकसान पहुंचाया। मिट्टी के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क किनारे खंभे और पेड़ उखड़ गए। तूफान की स्पीड इतनी तेजी थी, कि बड़े-बड़े ट्रक भी पलट गए। इसका एक वीडियो पश्चिम बंगाल के गर्वनर जगदीप धनकर ने भी शेयर किया।

Am distressed at the loss of lives and property #Amphan. Was in constant touch with agencies for last few days. Their commitment has minimised damage.
It has left behind a trail of destruction. Worst since decades. All need to come forward for massive relief work. pic.twitter.com/X0Ep0D5geD

— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) May 21, 2020तेज हवा में पलटे पांच ट्रक

वीडियो में आप तूफान से मची तबाही देख सकते हैं। इस वीडियो को सड़क से जाते किसी ट्रक ड्राइवर ने शूट किया। बाद में गवर्नर जगदीप ने इसे अपने अफिशल टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट किया। वीडियो में दिखाई देता है कि कैसे बड़े-बड़े ट्रक हवा से पलट गए। एक-दो नहीं बल्कि कुल पांच ट्रक तेज हवा में पलटे। ये मंजर देखने में काफी भयानक लगता है, मगर अम्फान ने सिर्फ एक इलाके को नहीं बल्कि कई जगह तबाही मचाई।

আমফানের প্রকোপে যে প্রাণহানি ঘটেছে বা সম্পত্তি নষ্ট হয়েছে তার জন্যে আমি মর্মাহত । আমি গত কয়েকদিন ধরে ক্রমাগত বিভিন্ন এজেন্সির সাথে সম্পর্ক রেখে চলেছিলাম। তাদের দায়িত্ববোধ ফলে ন্যুনতম ক্ষতি হয়েছে। (1/2) pic.twitter.com/99vYqP2OXh

— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) May 21, 2020पानी में डूबी टैक्सियां

इस वीडियो के अलावा वेस्ट बंगाल के गवर्नर ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की। तस्वीरों में आप देखेंगे कि सड़कों पर पानी भरा हुआ है। किनारे खड़ी टैक्सी पानी में पूरी डूबी हुई थी। ऐसा तूफान सालों बाद आया है। शहर के कुछ हिस्सों में अंधेरा छा गया। निकटवर्ती हुगली जिले में एक अधिकारी ने कहा कि तेज हवाओं से हजारों मिट्टी के घर क्षतिग्रस्त हो गए। पड़ोसी बांग्लादेश में, कम से कम चार लोग मारे गए, अधिकारियों ने कहा, कुछ जिलों में बिजली की आपूर्ति में कटौती हुई है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari