Cyclone Biparjoy : चक्रवात बिपारजॉय के आज गुरुवार को गुजरात में जखाऊ बंदरगाह के पास तट से टकराने की आशंका है। लैंडफॉल के दौरान हवा की गति 125 से 135 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। चक्रवात केवल गुजरात और महाराष्ट्र नहीं बल्कि इन राज्यों में भी अपना प्रभाव दिखाएगा।


अहमदाबाद/मांडवी (पीटीआई /एएनआई)। Cyclone Biparjoy : अरब सागर से उठे चक्रवात बिपारजॉय के आज गुरुवार देर रात गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों से टकराने की आशंका है। चक्रवात थोड़ा कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन इसका खतरा कम नहीं हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक गुरुवार रात बिपार्जॉय जखाऊ बंदरगाह के पास तट से टकराएगा। फिलहाल समुद्र में इसकी रफ्तार 160-170 किमी प्रति घंटा है। लैंडफॉल के दौरान हवा की गति 125 से 135 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। समुद्र में दो से तीन मीटर ऊंची लहरें उठने के आसार है।सौराष्ट्र और कच्छ में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। राहत और बचाव एनडीआएफ है तैयार
रेलवे ने तटीय इलाकों में चलने वाली सभी ट्रेनों को पहले ही रद कर दिया है। इसके अलावा गुजरात के तटीय इलाकों से अब तक करीब 50,000 लोगों को अस्थायी आश्रय शिविरों में भेजा जा चुका है। 'बिपारजॉय' की दस्तक से पहले एनडीआरएफ ने गुजरात और महाराष्ट्र में राहत और बचाव अभियान का जिम्मा संभाल लिया है। इसके लिए एनडीआरएफ की कुल 33 टीमों को तैनात किया गया है।

Posted By: Shweta Mishra