आईएमडी ने चक्रवात तौकते की वजह से गुजरात तथा आसपास व राजस्था के दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही मछुआरों को अरब सागर में न जाने की सलाह दी है।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, अरब सागर के मध्य पूर्व से उठा चक्रवात लगातार उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर करीब 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। रात 10 से 11 बजे के बीच इसके गुजरात के पोरबंदर तट तथा दीयू के आसपास टकराने की आशंका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 155-165 किमी प्रति घंटा हो सकती है। कुछ स्थानों पर यह अधिकतम 185 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है।पश्चिम में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि चक्रवात के असर से सौराष्ट्र, गुजरात के इलाकों, दीयू, कच्छ, कोंकण तथा राजस्थान के दक्षिण में कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अरब सागर में मछुआरों को न जाने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की चेतावनी के मुताबिक, गुजरात, दमन, दीयू, दादरा नगर हवेली, महाराष्ट्र तथा गोवा के तटीय इलाकों में मछुआरों को चेतावनी दी गई है। कुछ इलाकों में 3-4 मीटर ऊंची लहरें भी उठ सकती हैं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh