-घायलों को रेफरल अस्पताल से भेजा गया रिम्स

-पहले से लीक हो रहा था गैस, सुबह 6.30 बजे की घटना

RANCHI: गुरुवार को मांडर थाना क्षेत्र रेफरल अस्पताल के पास एक गैस सिलिंडर के फटने से भ् लोग जख्मी हो गए। सभी को मांडर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गैस सिलिंडर फटने की घटना खाना बनाते वक्त गैस लीक होने की वजह से हुई। एक जोरदार विस्फोट हुआ और सिलिंडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना सुबह म्.फ्0 बजे की बताई जा रही है।

चूल्हा जलाते लगी आग

बताया गया कि खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाया जा रहा था। इसी क्रम में आग सिलिंडर में जा लगी। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। झुलसे लोगों में डॉ नरेश सिन्हा, बहन देवंती देवी, संजय प्रसाद उर्फ संजू, उसके पिता शंकर रजक व नरेश सिन्हा की मां सुदामा देवी को मामूली चोटें आई हैं। मांडर रेफरल अस्पताल में इलाज के बाद रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। इससे पहले विस्फोट को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।

Posted By: Inextlive