- पुलिस ने डकैती के इरादे से घर में घुसे तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

- गैंग लीडर सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को किया था गिरफ्तार

- 24 जून को डकैती और फिरौती के इरादे से घुसे थे एक घर में

DEHRADUN:

नेहरू कॉलोनी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में विष्णु नौटियाल के घर डकैती और फिरौती की नीयत से घुसे तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों को पुलिस ने आईआईपी गेट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने फ्क्भ् बोर का एक पिस्टल, फ् जिंदा कारतूस और दो चाकू भी बरामद किये हैं। बदमाशों के तीन अन्य साथियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। लेकिन ये पुलिस के हाथ नहीं चढ़ पाये थे।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

ख्ब् जून की देर रात लगभग तीन बजे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में विष्णु नौटियाल के घर में डकैती के इरादे से कुछ बदमाश घुस गये थे। इनकी पहचान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुई थी। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया। टीम को छानबीन में जानकारी मिली की डकैती के इरादे से तीन बदमाश घर की दीवार फांदकर घर में घुसे और तीन घर के बाहर रोड पर खड़े थे। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। जबकि तीन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाये थे। इसके बाद फरार आरोपियों के बारे में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार सुबह लगभग पांच बजे इन आरोपियों को गेट के पास से गिरफ्तार किया। इनसे पुलिस ने फ्क्भ् बोर का एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो चाकू बरामद किये। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कौशल सिंह, आकाश और शोभित बताया जो जलालाबाद, शहजहांपुर के रहने वाले हैं। इन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन के गैंग लीडर अनिरुद्ध तिवारी ने इन्हें घटना का अंजाम देने के लिए जलालाबाद से दून बुलाया था।

Posted By: Inextlive