ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 1 जुलाई 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष आप मेहनत करेंगे परंतु अपेक्षित फल नहीं मिल सकेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों पर विश्वास न करें। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धी को जोरदार टक्कर देंगे। किसी भी स्थिति में हिम्मत तथा साहस से मुकाबला करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष शुभ है। लापरवाही न बरतें। Born today: Akhilesh Yadav, politician मेष (Aries) : सामाजिक कार्यक्रम में नए लोगों से मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ आनंद आएगा। क्या न करें- छोटी-छोटी बातों से नाराज हो सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। वृष (Taurus) : आप मौज-मस्ती और बाहर लंच कर सकते हैं। विदेशी संबंधों से भी लाभ मिलने के योग हैं। क्या न करें-आपकी सेहत कुछ कमजोर रह सकती है इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखें।


मिथुन (Gemini) :
करियर क्षेत्र में शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। आपके घर का वातावरण शांत और खुशहाल रहेगा। क्या न करें- ऐसे शब्दों का प्रयोग न करें, जिससे घर का वातावरण बिगड़ जाए। कर्क (Cancer) : करियर के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और आपकी संवाद शैली में जबरदस्त सुधार आएगा। क्या न करें- शत्रुओं की चाल से सावधान रहें। अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें।

सिंह (Leo) : माता का भरपूर सुख व सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान उनकी सेहत भी अच्छी रहने की संभावना है। क्या न करें- मन में वासनात्मक विचार आ सकते हैं परंतु आपको इन पर नियंत्रण रखना होगा। कन्या (Virgo) :  व्यक्तित्व विकास के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। दोस्तों अथवा परिवार के साथ का आनंद लेंगे। क्या न करें- किसी के सामने अपने दिल की बात रखनी हो तो देर न करें। तुला (Libra) : कार्यक्षेत्र को लेकर आप दूरगामी यात्राएं कर सकते हैं। पिता, भाई-बहन व मित्रों की सलाह से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। क्या न करें- बेरुखी को त्यागें और पार्टनर को उपहार दें। वृश्चिक (Scorpio) : कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलने की उम्मीद है। क्या न करें- पैसे से जुड़े किसी भी लेन-देन को लेकर कोताही न बरतें। धनु (Sagittarius) : भाई-बहनों व मित्रों से संबंध मजबूत होंगे। दोस्तों से मुलाकातों का दौर बढ़ेगा। क्या न करें- क्रोध करने से बचें। अपने खान-पान का ध्यान रखें।

मकर (Capricorn) : आपको उत्तम वैवाहिक सुख मिलेगा। निजी प्रयासों से धन कमाने में सफल रहेंगे। क्या न करें- हर बात पर क्रोध करने से अपने आसपास के वातावरण को तनावपूर्ण बना सकते हैं, इसलिए तनाव न लें।
कुंभ (Aquarius) : विदेशी स्रोतों से भी आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से आर्थिक मदद मिलने के संकेत हैं। क्या न करें- बेफिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मीन (Pisces) :  भोग-विलास में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में अधिकता रहेगी। संतान शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश का रुख कर सकती है। क्या न करें- शेयर बाजार में सोच समझकर निवेश करें।

Posted By: Vandana Sharma