ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 10 जून 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस साल आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।

Born Today : Mika Singh, Singer

मेष (Aries) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण अधिक धन खर्च करने से बचें।

वृष (Taurus) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता लानी होगी। क्या न करें- आज बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें। आदतों पर थोड़ा कंट्रोल करें।

मिथुन (Gemini) : आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आर्थिक रूप में मददगार हो सकता है। क्या न करें- आज छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें।

कर्क (Cancer) : आज आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर दिल से उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना करें।

सिंह (Leo) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। क्या न करें- आज आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

बेजन दारूवाला राशिफल 9 से 15 जून: इस हफ्ते आप हर मोर्चे पर खुद को साबित करने में सफल होंगे, गणेशा आपके साथ हैं
आर्थिक राशिफल 9 से 15 जून : नौकरी, बिजनेस और शेयर बाजार सभी लाभकारी हैं, लेकिन आपका गुस्सा नुकसानदायक है

कन्या (Virgo) : आज छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में अधिक ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें अन्यथा आप स्वयं में ही उलझे रहेंगे।

तुला (Libra) : आज आपको आपके परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ कामों में सफलता अभी प्राप्त होगी। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी करने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज कुछ नए खर्चे होंगे। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। क्या न करें- आज यात्रा के दौरान थोड़ी असुविधा भी रह सकती है। लापरवाही ना करें।

धनु (Sagittarius) : आज आप कुछ सामान की खरीदारी में व्यस्त होंगे। कुछ समय आप अनुभवी लोगों का साथ न ले पाएं। क्या न करें- आज अगर आप अपनी बातों में बड़बोलापन न लाएं तो रिश्ते संभले रहेंगे।

मकर (Capricorn) : आज कारोबार के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिल सकेंगे व आप अपने लाभ को बढ़ाने में अच्छी भागदौड़ करेंगे। क्या न करें- आज दूसरों की बातों पर पूर्ण विश्वास ना करें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी होगी। आप लोगों के साथ मेल जोल बढ़ाएंगे। क्या न करें- आज उत्तेजना और क्रोध में आकर कोई भी निर्णय ना लें।

मीन (Pisces) : आज घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। आपके मन में बहुत सी बातों की उधेड़बुन चल सकती हैं। क्या न करें- आज छात्रों को गुट बनाने से स्वयं को दूर रखना चाहिए।

Posted By: Chandramohan Mishra