ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 11 दिसंबर 2018 दिन मंगलवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं खुशहाल।

कैसा रहेगा ये साल - इस साल नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है.अपने कामकाज को बढ़ने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। कार्य स्थल पर वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों संग संबंध बिगड़ भी सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें।

Born Today : Dilip Kumar, Film Actor

मेष (Aries) : आज प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है.बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय ज़रूर निकालें। क्या न करें - आज क्रोध की वजह से सम्बंध कमजोर होने का डर भी रहेगा। अत: क्रोध करने से बचें और बात का बतंगड़ न बनाएँ।

वृष (Taurus) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की सम्भावना बन रही है। क्या न करें - आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें। आज साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें।

मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें - आज आपकी अपनी वाणी भी थोड़ी कठोर हो सकती है। यात्रायें निरर्थक और थका देने वाली होंगी।

कर्क (Cancer) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। पैसे का निवेश करें । क्या न करें - आज विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाये रखना होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान पहले से ही रखें। वैचारिक मतभेद हो सकता है।

सिंह (Leo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकती है, शत्रु पक्ष हावी भी हो सकता है।

कन्या (Virgo) : पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आर्थिक विकास के रास्ते खुलेंगे। निजी रिश्तों में मधुरता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। आर्थिक लेन-देन के मामले समय पर निपटाएं। क्या न करें - आप एकाग्रता से अपने भीतर एक सशक्त भाव उत्पन्न करे और अपने स्वास्थ्य को बरकरार रखें।

तुला (Libra) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें - आज विशेष ध्यान रखें, नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखना होगा। इलेक्ट्रिक उपकरणों एवं आग से दूर रहें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपने कामकाज को बढ़ने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओ का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को कड़ी महनत के बाद ही सफलता मिलेगी। क्या न करें - आज किसी वाद-विवाद के कारण या किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च होने की सम्भावना बन रही है।

धनु (Sagittarius) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहने की कोशिश करें। क्या न करें - आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आँख बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

मकर (Capricorn) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी वहीँ खर्च भी बढ़ सकते है। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें - आज अपना धन किसी को उधार देने से बचें।

कुंभ (Aquarius) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी मिल रहा है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें - आज शत्रु हावी हो सकते हैं, अतः किसी विवाद में ना पड़े। घर में सोच-समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद ना हो।

मीन (Pisces) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवन साथी से सम्बन्ध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें - आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है। कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 दिसम्बर : मकर राशि वाले... आप जिस काम में हाथ लगाएंगे सफलता जरूर मिलेगी
आर्थिक राशिफल 9 से 15 दिसम्बर : मीन राशि वाले... नौकरी, बिजनेस और शेयर बाजार सभी जगह आपको मिलेगा फायदा

Posted By: Chandramohan Mishra