12 जून का राशिफल: आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे, लेकिन बेवजह अधिक धन खर्च न करें, वर्ना होंगे परेशान
कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने साथी से कोई झूठा वादा ना करें अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है।
Born Today : Gopichand, Film actor
मेष (Aries) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है। कोई भी जोखिम भरा कार्य ना करें।
वृष (Taurus) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए किसी पर विश्वास ना करें।
मिथुन (Gemini) : किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा, जबकि स्पोर्ट्स, योग और प्रकृति की ओर यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी। क्या न करें- कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें।
कर्क (Cancer) : आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। क्या न करें- आज कार्यस्थल में किसी में किसी प्रकार का विवाद ना करें।
सिंह (Leo) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में साहस ना खोएं।
कन्या (Virgo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे, परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट ना होने दें।
तुला (Libra) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-आज अपनी वाणी पर संयम ना खोएं।
वृश्चिक (Scorpio) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जायेगा। क्या न करें- इलेक्ट्रिक उपकरणों से दूर रहें।
बेजन दारूवाला राशिफल 9 से 15 जून: इस हफ्ते आप हर मोर्चे पर खुद को साबित करने में सफल होंगे, गणेशा आपके साथ हैं
आर्थिक राशिफल 9 से 15 जून : नौकरी, बिजनेस और शेयर बाजार सभी लाभकारी हैं, लेकिन आपका गुस्सा नुकसानदायक है
धनु (Sagittarius) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च करने से बचें।
मकर (Capricorn) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। क्या न करें-आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।
कुंभ (Aquarius) : धन की आवक बनी रहेगी वहीं खर्च भी बढ़ सकते है। किसी काम को करने के लिए आज विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार ना दें।
मीन (Pisces) : समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- किसी विवाद में ना पड़े। समझकर बोलें और प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद ना खड़ा हो।