ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 17 नवंबर 2018 दिन शनिवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष आपको महत्वपूर्ण दस्तावेजों, करारों इत्यादि में किसी प्रकार की लापरवाही से बचने की जरूरत होगी। किसी पर भी अंधविश्वास मत करें। नौकरी में परिवर्तन का विचार लगातार घूमता रहेगा। व्यापार-धंधे में भागीदार के साथ व्यवहारकुशल ढंग से पेश आएं।

Born Today : Yusuf Pathan, Cricket Player

मेष (Aries) : विदेशों से मुनाफा संभव है, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से किए गए समझौते में दरार आने की संभावना भी है। क्या न करें- आज जितना भी समय मिले उसे इंज्वॉय करें, न कि उसे विवाद में निकालें।

वृष (Taurus) : आपको अपनी क्षमताओं का बेहतर प्रदर्शन करना है। आपके प्रयासों में कमी आएगी। क्या न करें- आज भागीदारी के कार्य या कोई नया करार करने में अनावश्यक हड़बड़ी न दिखाएं, नियंत्रण रखें।

मिथुन (Gemini) : आज आपको अपने कार्य को पूरे दमखम के साथ करना होगा। कलाकार के रूप में आप खुद को धनाढ्य महसूस करेंगे। क्या न करें- अधीनस्थ कर्मियों पर महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी न सौपें।

कर्क (Cancer) : आज आपके कार्य में देरी होगी। ऐसे में आप अपने सीनियरों से आसानी से मदद पा सकेंगे। क्या न करें- लापरवाही करना सेहत के लिए हानिकारक होगा।

सिंह (Leo) : आज आपके दोस्तों में भी वृद्धि होगी। आपकी बचत ही आपकी सफलता की गवाही देगी। क्या न करें- व्यापार में पुरानी स्कीम और तकनीक को बदलने से आपकी आय में सकारात्मक बदलाव होगा।

कन्या (Virgo) : आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपके अंदर एक प्रशासनिक क्षमता विकसित होगी। क्या न करें- आज आप भावनाओं में बहकर कोई गलती कर सकते हैं।

तुला (Libra) : आज साझेदारी में कोई कार्य करने पर आपको सफलता मिलेगी.नैतिक शक्ति खोने से व्यावसायिक दिनचर्या में देरी होगी। क्या न करें- आज कुछ असफलताएं आपकी राहों में आएंगी।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आप खुद में अनावश्यक उत्तेजना प्राप्त करेंगे। समाज में अपनी छवि को लेकर गंभीर रहेंगे। क्या न करें- आपको आज सब्र को बनाए रखने की आवश्यकता है।

धनु (Sagittarius) : आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आपको शांति व सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक दशा स्थिर रहेगी। क्या न करें- नए अवसर के बारे में गंभीरता से न सोचें।

मकर (Capricorn) : आज परिवार के सपोर्ट से आप सफलता को प्राप्त करेंगे। फैमिली में आपकी जरूरत बढ़ेगी। क्या न करें- आज किसी प्रकार का छल कपट न करें। प्यार में भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपको अच्छा मुनाफा पाने के योग हैं। कार्य से संबंधित यात्रा भी कर सकते हैं। क्या न करें- आज किसी प्रकार की भारी चीजें उठाने से परहेज रखें। अपना ख्याल रखें।

मीन (Pisces) : यदि आप बिजनेसमैन हैं, तो आज आपको लाभ प्राप्त होने वाला है। छोटे निवेश में भी आपको अधिक लाभ मिल सकता है। क्या न करें- आपके सारे लंबित कार्य पूर्ण होंगे।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 नवंबर : कर्क राशि वाले... सफलता का ताज आपके सिर पर जरूर सजेगासाप्ताहिक आर्थिक राशिफल 11 से 17 नवंबर : मकर राशि वालों को... नौकरी में मिलेंगे नए अवसर और व्यापार में होगा लाभ

Posted By: Chandramohan Mishra