ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 24 दिसंबर 2018 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं खुशहाल और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे। इस साल आत्म निर्भरता बहुत जरूरी होगी क्योंकि मित्र और सहयोगी आपकी उम्मीद के अनुरूप आपको सहयोग नहीं देंगे। आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलायेगा। आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Born Today : Anil Kapoor, Film Actor

मेष (Aries) : आज धन की आमद सामान्य रहेगी लेकिन खर्च अधिक रहेगा। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। क्या न करें - आज अनावश्यक विवादों में ना उलझें और प्रयास करें कि कोई विवाद पुलिस या कोर्ट तक ना पहुंचे।

वृष (Taurus) : आज किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहें हैं। विदेश जाने के लिए यदि लम्बे समय से तैयारी कर रहें हैं तो इंतजार अब खत्म होगा। क्या न करें - आज शत्रु पक्ष नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेगा अतः थोड़ी सावधानी बरतें। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकता है।

मिथुन (Gemini) : आज साहस पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति सम्बन्धी विवाद उत्पन्न हो सकता है। सुदूर की यात्रायें फलदायी होंगी। क्या न करें - आज जीवन साथी से भी वैचारिक मतभेद हो सकता है। अच्छा होगा यदि आप शांत और सहज रहें।

कर्क (Cancer) : आज मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे क्योंकि दिमाग में द्वंद बना रहेगा। परिस्थिति वश घर से दूर जाना पड़ सकता है। क्या न करें - यदि मधुमेह, थॉयरॉइड या ओबेसिटी जैसी समस्या हो तो विशेष ध्यान रखें। अधिक मीठे का सेवन ना करें।

सिंह (Leo) : आज संतान पक्ष से थोड़ा तनाव हो सकता है। बहुत प्रयास के बाद ही धन की प्राप्ति संभव है। खर्च बहुत अधिक रहेगा। क्या न करें - आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें और अपने को सोचने का समय दें। कोई भी निर्णय तुरंत ना लें।

कन्या (Virgo) : आज धर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी तथा अच्छे और विद्वान लोगो की संगति मिलेगी। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज शत्रुओं पर हावी होंगे फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। सदैव सजग रहें और किसी छोटी समस्या को लेकर भी सतर्क हो जाएं।

तुला (Libra) : आज मान-प्रतिष्ठा के लिए अच्छा समय है। अपने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद के बावजूद सहयोग लेने में सफल होंगे। विचारों में थोड़ी तीव्रता रहेगी। क्या न करें - आज किसी करीबी मित्र से विवाद हो सकता है अतः सावधानी बरतें। काम में जरा भी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है, अतः सावधानी अपेक्षित है।

वृश्चिक (Scorpio) : आपको सुखद समाचार मिलने के आसार हैं। यदि स्वयं किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहें हैं तो अच्छा समय है सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं। क्या न करें - इस सप्ताह यात्रा और वाहन चलाते समय बहुत सावधानी रखें क्योंकि घटना-दुर्घटना का योग बन रहा है। बिना वजह के झगड़ों से दूर रहें।

धनु (Sagittarius) : आज आज धन का आगमन अच्छा रहेगा। प्रेम में वृद्धि होगी साथ ही बहुत सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। क्या न करें - आज अचानक खूब धन मिल जाये इस उम्मीद में आकर कोई जोखिम लेने से बचें।

मकर (Capricorn) : आज जीवन साथी से सहयोग तथा लाभ की सम्भावना बन रही है फिर भी कुछ मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज जीवन साथी के लिए और अविवाहित लोगों के लिए नए प्रेम सम्बन्ध पनप सकते हैं। भाग्य साथ है फिर भी बेवजह जोखिम ना उठायें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपके घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न भी होंगे और साथ भी देंगे। यात्रायें लाभकारी होंगी। क्या न करें - आज झूठे आरोप लग सकते हैं। पिता से सम्बन्ध तनाव पूर्ण हो सकता है, अतः सोच विचार कर बोलें।

मीन (Pisces) : आज अपने से उच्चस्थ लोगों के साथ समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बढ़े बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। कार्य तथा यात्रा के लिए समय अनुकूल है क्या न करें - आज अपने से उच्च अधिकारी या सरकार से कुछ नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। मन-बुद्धि को संयत रखें और धैर्य बनाए रखें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 दिसम्बर : कन्या राशि वाले... इस सप्ताह आपको सम्मान के साथ ही सुखद फल प्राप्त होंगे, विदेश यात्रा का भी योग है

आर्थिक राशिफल 23 से 29 दिसम्बर : वृष राशि वाले... व्यापार और नौकरी में होगी मुश्किल तो शेयर बाजार में मिलेगा खूब सारा लाभ

Posted By: Chandramohan Mishra