ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 3 दिसंबर 2018 दिन सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

कैसा रहेगा ये साल - इस साल आपको अपनी जीवनशैली बदलने की जरूरत है। काम के चलते घर से दूर जाना पड़ सकता है अथवा कार्यस्थल पर अधिक व्यस्तता के कारण परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। कड़ी मेहनत का फल भी उत्तम ही मिलेगा। मुश्किल समय में आत्मविश्वास बनाएं रखें।

Born Today : Konkona Sen Sharma, Actress

मेष (Aries) : आज कार्य के प्रति ईमानदार बने रहेंगे। संतुलित दृष्टिकोण रखेंगे.नेतृत्व क्षमता अच्छी होगी। नए विचारों से प्रेरित होंगे। क्या न करें- आज उग्रता तथा उतावलापन हानिप्रद होगा।

वृष (Taurus) : आज अच्छी भावनाएं उदित होंगी। स्वयं को केंद्रित करेंगे.व्यावसायिक दौरा लाभकारी होगा। भावनाओं का अनुसरण करेंगे। क्या न करें- शांति एवं संयम रखने पर ही सफलता संभव है।

मिथुन (Gemini) : आज वित्त सुरक्षा के प्रबंध करेंगे। उत्सवों का आनंद मिलेगा। बाधाओं पर विजय मिलेगी। महत्वपूर्ण संबंधों में भावनाओं पर ध्यान दें। क्या न करें- आज किसी व्यक्ति से विवाद न करें।

कर्क (Cancer) : आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाइयां रहेंगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। क्या न करें-आज गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं।

सिंह (Leo) : आज स्वभाव उत्तम रहेगा। शालीनता का भाव रहेगा। मेहनत का परिणाम अच्छा रहेगा। लोग आपकी बात का विश्वास करेंगे। क्या न करें- आज झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।

कन्या (Virgo) : वाहन संबंधी कार्यों में कठिनाई रहेगी। साझेदारी व सौदे लाभकारी रहेंगे। प्रयास से आश्चर्यजनक परिणाम आएंगे। क्या न करें- आज दूसरों के मामलों में दखल न दें।

तुला (Libra) : आज पुराने मित्रगण व सहयोगियों से संपर्क स्थापित होगा। पुराने रुके काम को पुन: गति में लाएंगे। धन अर्जित कर सकेंगे। क्या न करें- प्रतिद्वंद्वी आप पर हावी हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज संतान समर्थन की मांग करेगी। विचारों की भिन्नता रहेगी किंतु साझेदारी कौन तोड़े। आंतरिक सत्य के संपर्क में आएंगे। क्या न करें- आज प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है।

धनु (Sagittarius) : आज स्वजनों से लगाव होगा। कार्यक्रमों में कुछ परिवर्तन लाएंगे। वित्तीय व जमीनी मामलों में लगन की आवश्यकता होगी। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय बेहद सतर्क रहें।

मकर (Capricorn) : आज जमीन-जाययदाद में निवेश करना चाहेंगे। धैर्य से कार्यक्षेत्र में बदलाव लाएंगे। व्यवधानों की साहस व चतुराई से पार कर सकेंगे। क्या न करें- स्पष्ट निर्णय, कार्यक्षेत्र में नया उत्साह प्रदान करेगा।

कुंभ (Aquarius) : आज मौलिक कार्यों पर पूर्ण ध्यान देंगे। उज्ज्वल समय की अपेक्षा रखेंगे। भावों विचारों के अति विश्लेषण से बचें। क्या न करें- आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है।

मीन (Pisces) : आज धैर्य बनाएं रखें व क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यों में प्राथमिकताओं पर ध्यान देना होगा। क्या न करें- आज रिश्तों को समय दें। परिजनों से बात करते समय सोच-समझकर बोलें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 दिसम्बर : मीन राशि वालों...खुशखबरी, अच्छा समय आपकी जिंदगी में आने ही वाला है

Posted By: Chandramohan Mishra