ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 5 जून 2019 बुधवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस साल जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है। नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Born Today : Mukesh Bhatt, Film Producer

मेष (Aries) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और अपनी वाणी पर बहुत नियंत्रण रखें।

वृष (Taurus) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- स्वास्थ्य संबंधी मामलों की अनदेखी न करें।

मिथुन (Gemini) : आज अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है। बहस का हिस्सा न बनें।

कर्क (Cancer) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।

सिंह (Leo) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। क्या न करें- जीवनसाथी के साथ अनबन को बढ़ावा न दें।

कन्या (Virgo) : आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं। ज्यादा परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालेंगे, तो उचित होगा। क्या न करें- आज किसी पर आंखें बंद कर भरोसा न करें।

तुला (Libra) : आज साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें, क्योंकि आज का दिन थोड़ा तनाव देने वाला है। क्या न करें- यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मस्तिष्क को नियंत्रित रखें।

बेजन दारूवाला राशिफल 2 से 8 जून : इस हफ्ते परिश्रम का बड़ा फल मिलने वाला है, लेकिन अपनी जिम्मेदारियां ना भूले
आर्थिक राशिफल 2 से 8 जून : इस सप्ताह अचानक धन खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है, लेकिन शेयर बाजार से फायदा होगा

धनु (Sagittarius) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- आज नए कार्य में हाथ न डालें।

मकर (Capricorn) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज अपनी वाणी को कठोर होने से बचाएं।

कुंभ (Aquarius) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- आज अपने अधीनस्थों पर भरोसा न करें।

मीन (Pisces) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे। लापरवाही न बरतें।

Posted By: Chandramohan Mishra