ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 6 दिसंबर 2018 दिन गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

कैसा रहेगा ये साल - ये साल नई जिम्मेदारी का भार आपके कंधो पर डाला जायेगा स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। अपने कामकाज को बढ़ने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओ का लाभ मिलेगा। कार्य स्थल में लोग आपको समझने में कठिनाई महसूस करेंगे। वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव और टकराहट हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना होगा।

Born Today : Ravindra Jadeja, Cricket Player

मेष (Aries) : आज प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें - आज क्रोध की वजह से सम्बंध कमजोर होने का डर भी रहेगा। अत: क्रोध करने से बचें और बात का बतंगड़ न बनाएँ।

वृष (Taurus) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की सम्भावना बन रही है। क्या न करें - आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें। आज साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें।

मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें - आज आपकी अपनी वाणी भी थोड़ी कठोर हो सकती है। यात्राएं निरर्थक और थका देने वाली होंगी।

कर्क (Cancer) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। पैसे का निवेश करे। क्या न करें - आज विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाये रखना होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान पहले से ही रखें। वैचारिक मतभेद हो सकता है।

सिंह (Leo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है, शत्रु पक्ष हावी भी हो सकता है।

कन्या (Virgo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें - आज अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना होगा एवं बिना बात के किसी से भी उलझना भरी पड़ सकता है।

तुला (Libra) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें - आज विशेष ध्यान रखें नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखना होगा। इलेक्ट्रिक उपकरणों एवं आग से दूर रहें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपने कामकाज को बढ़ने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओ का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। क्या न करें - आज किसी वाद-विवाद के कारण या किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च होने की सम्भवना बन रही है।

धनु (Sagittarius) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। पूरी तरह प्रसन्न रहें। क्या न करें - आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आँख बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

मकर (Capricorn) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी वहीं खर्च भी बढ़ सकते है। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें - आज अपना धन किसी को उधार ना दें या अगर किसी विषम परिस्थिति में देना पड़े तो उसे जल्दी वापस मिलने की उम्मीद ना रखें।

कुंभ (Aquarius) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। सितारे किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी दे रहें हैं। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें - आज शत्रु हावी हो सकते हैं, इसलिए किसी विवाद में ना पड़ें। अतः घर में सोच-समझकर बोलें और प्रयास करें ताकि अनावश्यक विवाद ना हो।

मीन (Pisces) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवन साथी से सम्बन्ध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें - आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है। जोखिम लेने से बचें। उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 2 से 8 दिसम्बर : मीन राशि वालों...खुशखबरी, अच्छा समय आपकी जिंदगी में आने ही वाला है
आर्थिक राशिफल 2 से 8 दिसम्बर : तुला राशि वाले... नौकरी, बिजनेस और शेयर मार्केट निवेश के लिए शानदार है यह सप्ताह

Posted By: Chandramohan Mishra