ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 6 जुलाई 2019 शनिवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों को छोड़कर सहयोगात्मक रवैया रहेगा। पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के कई मौके मिलेंगे। किसी पुराने रिश्तेदार से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे।

Born Today : Ranveer Singh, Actor

मेष (Aries) : आज सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ रहेगा। क्या न करें- नए अनुबंध करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है।

वृष (Taurus) : नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ पड़ सकता है। क्या न करें- आज वैवाहिक जीवन में तना-तनी का माहौल होगा, विवादों को रिश्तों के बीच ना आने दें।

मिथुन (Gemini) : आज व्यवसाय में प्रगति होने की तरफ अग्रसर होंगे। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से संबंध अच्छे रखें। यात्रा का प्रसंग बन रहा है। क्या न करें- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह ना रहें।

कर्क (Cancer) : आज गहरे विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। आलस्य न करें वरना कोई कार्य अधूरा रह जाएगा। व्यस्तता के कारण थकान महसूस होगी। क्या न करें- संवाद का साथ ना छोड़ें।

सिंह (Leo) : आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। क्या न करें- अपने व्यवहार को आज नकारात्मक ना होने दें।

कन्या (Virgo) : आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें।

तुला (Libra) : आज नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। क्या न करें- आज प्रेम में छल का सहारा ना लें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। क्या न करें- आज अकेलापन से बचने के लिए व्यर्थ की भागदौड़ ना करें।

धनु (Sagittarius) : आज व्यवसाय में निवेश करने से पहले अच्छी तरह परख लें। नौकरी करने वालों को थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। क्या न करें- आज झूठे प्रलोभन में ना फंसें।

मकर (Capricorn) : आज सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। क्या न करें- आज अपने दोस्तों को इग्नोर ना करें।

कुंभ (Aquarius) : आज व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर काम करेंगे। क्या न करें- व्यर्थ की बातों पर आज क्रोध ना करें।

मीन (Pisces) : आज ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। क्या न करें- काम का बोझ रहेगा, लेकिन तनाव में ना आएं।

Posted By: Chandramohan Mishra