ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 17 जनवरी 2019 गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं खुशहाल और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस साल आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है। मित्र आपकी उम्मीद के अनुरूप सहयोग नहीं दे पाएंगे। किसी भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। इससे आपको परेशानी नहीं होगी। आने वाला साल आपके लिए कई सरप्राइज लाने वाला है, लेकिन कोई भी निर्णय सोच-समझ कर ही लें। आंखें बंद कर किसी पर भरोसा ना करें, अपनों से नुकसान का भी योग है।

Born Today : Javed Akhtar, Lyricist & Poet

मेष (Aries) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग न करें।

वृष (Taurus) : आज आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी। क्या न करें- दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को ना पहनें।

मिथुन (Gemini) : आज आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

कर्क (Cancer) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज निवेश न करें।

सिंह (Leo) : आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

कन्या (Virgo) : आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

तुला (Libra) : आज परिवार में हंसी-ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

वृश्चिक (Scorpio) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

धनु (Sagittarius) : आज कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठाएं।

मकर (Capricorn) : परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें।

मीन (Pisces) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जनवरी : मीन राशि वाले... इस हफ्ते आप खूब पैसे खर्च करेंगे और मौज-मस्ती में लिप्त रहेंगेआर्थिक राशिफल 13 से 19 जनवरी : सिंह राशि वाले... नौकरी में चिंताग्रस्त रहेंगे लेकिन शेयर बाजार से होगा लाभ, व्यापार चलेगा मध्यम

Posted By: Chandramohan Mishra