ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 22 मार्च 2019 शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। इस समय प्रॉपर्टी बेचने का ख्याल भी अपने दिमाग में ना रखें। नई प्रॉपर्टी लेने के लिए भी समय अनुकूल है। आपका सोशल सर्कल बढ़ सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।आप करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय आगे की योजना बनाने के लिए शुभ है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी।

Born Today : Navni Parihar, TV & Film Actress

मेष (Aries) : आज आप कुछ सामान की खरीदारी में भी व्यस्त होंगे। धन खर्च बढ़ेगा, मुनाफा पाने के लिए अभी कुछ और अधिक मेहनत लग सकती है। कुछ समय तक आप अपने से अनुभवी लोगों का साथ नहीं ले पाएंगे। क्या न करें - आज आप में दिखावे का भाव रह सकता है। अगर अपनी बातों में बड़बोलापन न लाएं तो रिश्ते संभले रहेंगे।

वृष (Taurus) : आज कारोबार अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिल सकेंगे व आप अपने लाभ को बढा़ने में अच्छी भागदौड़ करेंगे। आपको कुछ ऐसे कामों में भाग लेना पड़ सकता है जिससे पूर्ण सहमत न हो पाएं। क्या न करें - आज दूसरों की बातों पर पूर्ण विश्वास न करें अपनी सोच को भी महत्व दीजिए। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको उचित मार्ग दिखाने में सक्षम होगी।

मिथुन (Gemini) : आज सामाजिक स्तर पर अधिक व्यस्त न रहकर आप स्वयं में ही उलझे रहेंगे। परिवार का कोई सदस्य आर्थिक रूप में मददगार हो सकता है। क्या न करें - आज छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंता मग्न न रहें। शारिरिक रूप से कभी उत्साह तो कभी सुस्ती का अनुभव करेंगे।

कर्क (Cancer) : आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग होंगे। क्या न करें - आज वरिष्ठो से संबंध मधुर होंगे परन्तु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है। सतर्क रहें।

सिंह (Leo) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंता मग्न न रहें। कुछ कामों में सफलता अभी प्राप्त होगी। कुछ नए खर्चे होंगे। क्या न करें - आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आँख बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

कन्या (Virgo) : आज परिवार में घर के बढ़े बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। घर पर संपत्ति से संबंधित कुछ आवश्यक कागजातों को लेकर परेशानी हो सकते है। सृजनात्मक कार्य पर धन लगा सकते हैं। क्या न करें - आज किसी वाद-विवाद के कारण या किसी नुकसान के कारण धन अधिक खर्च होने की सम्भवना बन रही है।

तुला (Libra) : आज छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता लानी होगी। क्या न करें - आज आपके खान पान में नियंत्रण की आवश्यकता है। बाहरी भोजन का अधिक सेवन न करें। आदत थोड़ा कंट्रोल करें।

वृश्चिक (Scorpio) : छात्रों को अपनी शिक्षा के संदर्भ में आज अधिक ध्यान देना होगा। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर भी जाना होगा। क्या न करें - आज घरेलू माहौल से आप कुछ समय के लिए उदासीन हो सकते हैं। आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें।

धनु (Sagittarius) : आज कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत अधिक रहेगी। आप लोगों के साथ मेल जोल करेंगे, काम के लिए दूर जाकर कुछ नए प्रोजेक्ट पर भी काम करना होगा। क्या न करें - आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है अतः आँख बंद करके किसी विश्वास ना करें। उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें।

मकर (Capricorn) : आज घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। पुरे दिन आपका मन अन्य बातों में लगा रहने वाला है। आपके मन में बहुत सी बातों की उधेड़बुन लगी सकती है। क्या न करें - आज छात्रों को गुट बनाने से स्वयं को दूर रखना चाहिए। छात्र राजनीतिक कार्यों में लगे रहने से अपनी शिक्षा को अनदेखा न करें, अन्यथा व्यवधान होगा।

कुंभ (Aquarius) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग होंगे। कुछ कामों में सफलता अभी ही प्राप्त होगी। क्या न करें - आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। भाग्य की ओर से अधिक सहायता न मिल सके परंतु फिर भी बहुत से मामलों में आप बेहतर रहेंगे।

मीन (Pisces) : आज कुछ नए खर्चे होंगे। आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। यात्राओं में थकान बढ़ सकती है। क्या न करें - आज यात्रा के दौरान थोडी़ असुविधा भी रह सकती है। घर के लोगों की बातों को समझें और उनके प्रति अविश्वास न पनपने दीजिए।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च : कुंभ राशि वाले... वक्त आ गया है खूब कमाने का, इस हफ्ते काम और मौज-मस्ती दोनों करेंगेआर्थिक राशिफल 17 से 23 मार्च : मेष राशि वाले... नौकरी, व्यापार और शेयर बाजार में कमाल करेंगे, जश्न मनाने का वक्त है

Posted By: Chandramohan Mishra