RANCHI : 'फॉच्र्यून रिफाइंड सोयाबीन ऑयल' प्रेजेंट्स 'एवन साइकिल्स' बाइकथॉन सीजन-11 रांची में 13 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस रैली में हर उम्र के साइकिल सवार भाग ले सकते हैं। इसमें फिटनेस व एनवायरमेंट को सहेजने के संदेश के साथ ही फन और मस्ती का तड़का लगेगा। मोरहाबादी मैदान से साइकिल के दीवानों का कारवां निकलेगा, जो सोशल मैसेज देते हुए शहर को सेहतमंद रहने की सीख भी देगा।

दोनों मोड से होगा रजिस्ट्रेशन

बाइकथॉन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही मोड से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। आप भी जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं और फ्री किट प्राप्त करने के हकदार बनें। रजिस्ट्रेशन के लिए स्कूल-कॉलेजों से लेकर शहर के कई काउंटर्स पर फॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं। हर साल की भांति इस साल भी बाइकथॉन में फन और मस्ती का अनलिमिटेड डोज होगा। एक साथ हजारों की संख्या में साइक्लिस्ट्स रैली में निकलेंगे और एन्वायरमेंट को क्लीन रखने तथा अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए साइकिल की जरूरत बताएंगे।

कई मजेदार कार्यक्रम होंगे

बाइकथॉन-11 का आगाज सुबह 6 बजे से होगा। शुरुआत ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से होगी। इसके बाद सभी को किट डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। इस किट में एक टी-शर्ट और कैप तो होगा ही, साथ ही मौके पर रिफ्रेशमेंट का भी इंतजाम होगा। इस दौरान विभिन्न डांस ग्रुप की ओर से आकर्षक स्ट्रीट डांस की प्रस्तुति दी जाएगी। स्कूल बैंड की धुन पर लोगों को आकर्षक म्यूजिक का मजा भी मिलेगा।

ये है बाइकथॉन का रूट

बाइकथॉन का रूट इस बार मोरहाबादी मैदान से होते हुए कचहरी चौक से पहले यूनिवर्सिटी गेट तक होगा। सभी साइकिल सवार अपनी साइकिल यूनिवर्सिटी गेट से मोड़ कर वापस कचहरी रोड, रेडियम रोड, डीसी रेसिडेंस से होते हुए महात्मा गांधी स्मृति उद्यान के पास स्टार्टिग व इंड प्वाइंट पर पहुंचेंगे।

लकी ड्रॉ से मिलेंगे आकर्षक ईनाम

रैली के समापन के बाद लकी ड्रॉ से कई आकर्षक ईनाम दिए जाएंगे। इसमें चमचमाती नई साइकिलों के साथ ही फॉच्र्यून रिफाइंड सोयाबीन ऑयल एवं अन्य कई ईनाम बतौर गिफ्ट दिए जाएंगे। इसके लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन स्लिप में मिले लकी ड्रॉ कूपन को आयोजन स्थल पर रखे गए बॉक्स में अपना नाम और फोन नंबर लिखकर डालना होगा। ड्रॉ में नाम निकलने पर तत्काल मंच पर पहुंच कर अपना ईनाम लेना होगा।

यह रेस नहीं, रैली है

बाइकथॉन की खासियत यह है कि यह कोई रेस नहीं, बल्कि रैली है। रैली में सभी साइकिल सवार एक साथ मोरहाबादी मैदान से तय रूट के लिए निकलेंगे और वापस स्टार्ट प्वाइंट पर लौट आएंगे। कोई आपाधापी नहीं होगी। साइकिल की स्पीड भी मेनटेंड रहेगी और किसी से कोई प्रतिस्पद्र्धा भी नहीं होगी। सब लोग एक साथ साइकिल चलाकर सिटी को हेल्दी रहने का मैसेज देंगे और सभी एक साथ जीतेंगे।

चल यार पैडल मार

हेल्दी रहने के लिए साइक्लिंग बेहतर एक्सरसाइज है। इसके अलावा यह वजन को कंट्रोल में रखने, डिप्रेशन व टेंशन को कम करने में भी अहम रोल निभाता है। साइक्लिंग एक एरोबिक एक्सरसाइज है जिसके कई फायदे भी है। इससे एक तो दिल की बीमारी होने के चांस कम हो जाते है। वहीं आपको अंदर से खुशी महसूस होती है। वहीं रेगुलर साइकिल चलाने से घुटने और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को आराम पहुंचता है। इसलिए मैं रेगुलर साइकिल चलाता हूं और दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह देता हूं।

सौरव अरूण, एडवोकेट

डेट - 13 अक्टूबर 2019 (संडे)

टाइम - सुबह 6 बजे

स्थान - मोरहाबादी मैदान महात्मा गांधी स्मृति उद्यान के सामने।

यहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

1. दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट, 62 इंडस्ट्रियल एरिया, कोकर, रांची- संपर्क (9852909234)

2. इंफोटेक कम्प्यूटर्स, माखिजा टावर, मेन रोड रांची - संपर्क (7979989553)

3. एनआईपीएस होटल मैनेजमेंट कॉलेज, अशोक नगर रोड नंबर 6, अरगोड़ा चौक, रांची - संपर्क (9604921735)

4. मोबाइल हाउस, शॉप नंबर 20, न्यू डेली मार्केट, मेन रोड रांची - संपर्क (9304591864)

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक

www.द्बठ्ठद्ग3ह्लद्यद्ब1द्ग.ष्श्रद्व/ढ्डद्बद्मद्गड्डह्लद्धश्रठ्ठ

ये होगा खास आकर्षण

1. पाजेब ग्रुप के कलाकारों की ओर से स्ट्रीट डांस पेश किया जाएगा।

2. साइकिल पर हैरतंगेज करतब दिखाने वाले स्टंट बाइकर्स का भी जमावड़ा लगेगा।

3. साइकिल दोस्त के मेंबर्स हेल्दी रहने के लिए साइक्लिंग की अहमियत बताएंगे।

4. कलाकृति स्कूल ऑफ आ‌र्ट्स और कलाकृति आर्ट फाउंडेशन की ओर से ऑन स्पॉट पेंटिंग की जाएगी।

5. जिगित्सा हेल्थ केयर की ओर से हार्ट अटैक की स्थिति में फ‌र्स्ट एड की जानकारी दी जाएगी।

6. इंटरनेशनल मार्शल आ‌र्ट्स एकेडमी की ओर से सेल्फ डिफेंस के टिप्स दिए जाएंगे।

बाइकॉथन के स्पांसर्स

1. फॉच्र्यून रिफाइंड सोयाबीन ऑयल।

2. एवन साइकिल्स।

3. तिरंगा अगरबत्ती।

4. रालसन टायर्स।

5. विसेंसक्वेल।

6. लायकॉट क्लोथिंग।

Posted By: Inextlive