RANCHI:बच्चियों के होठ भी प्राइवेट पा‌र्ट्स में आते हैं, यह बात शहर के केवल 47 परसेंट लोग ही जानते हैं। 30 लाख की जनसंख्या वाले अपने शहर में 15 लाख से अधिक लोगों को कानून की जानकारी तक नहीं है। लड़कियों के मामले में उनके होठ, ब्रेस्ट, पैरों के बीच का एरिया और बॉटम सारे प्राइवेट पा‌र्ट्स आते हैं। लेकिन राजधानी में रहने वाले शिक्षित लोग भी यह कानून नहीं जानते कि बच्चियों के होठ प्राइवेट पार्ट है, जबकि बच्चों में ऐसा नहीं होता है। राजधानी की आधी आबादी में भी आधे ही जानकार हैं। शहर में दैनिक जागरण आईनेक्स्ट द्वारा किए गए सर्वे के दौरान महिलाओं से बच्चियों के प्राइवेट पा‌र्ट्स की जानकारी के संबंध में जब पूछा गया तो केवल 57 परसेंट महिलाएं ही सही जवाब दे पाई।

प्रेग्नेंट नाबालिग रेप विक्टिम चाहती है अबॉर्शन

झारखंड में 2017 में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गर्भवती किए जाने के मामले में गर्भपात के लिए अदालत में आवेदन दिया गया। इसमें रांची में हाईकोर्ट ने गर्भपात का आदेश दिया था। 13 वर्षीया नाबालिग के परिजनों ने थाना में आकर शिकायत की कि उनकी बच्ची का पड़ोसी ने यौन शोषण कर उसे गर्भवती कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी आरोपी विनोद मुखी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विनोद मुखी शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। उसकी बड़ी बेटी विक्टिम से 10 साल बड़ी है।

पेट दर्द से गर्भ का पता चला

प्राथमिकी में विक्टिम का कहना है कि जब घर में कोई नहीं रहता था तो विनोद उसे अपने घर बुलाकर ले जाता था और बहला-फुसलाकर उसके साथ गलत काम करता था। जब वह विरोध करती थी तो उसे जान से मारने की धमकी देता था। उसने यह भी धमकी दी थी कि यदि वह यह बात किसी से बताती है तो उसके परिवार वालों को मार देगा। पेट दर्द की शिकायत पर परिजन अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। उसने गर्भवती करने वाले का नाम विनोद बताया। आरोपी के जेल जाने के बाद विक्टिम का गर्भपात कराने के संदर्भ में परिजनों ने पुलिस से बात की। इसके बाद उसकी मां ने कोर्ट में आवेदन दिया, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया।

ऐसे ही मामले में एक आरोपी को उम्रकैद

यह मामला ठीक बारीडीह के मामले जैसा है, जिसमें पड़ोसी ने 13 वर्षीया नाबालिग का यौन शोषण कर उसे गर्भवती कर दिया था। इस मामले में गर्भपात के लिए रविवार को हाईकोट की विशेष अदालत बैठी थी। इसके बाद अदालत के आदेश पर बच्ची का गर्भपात कराया गया था। इस मामले में बाद में अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Posted By: Inextlive