RANCHI:'फॉच्र्यून रिफाइंड सोयाबीन ऑयल' प्रेजेंट्स 'एवन साइकिल्स' बाइकथॉन सीजन-11 में अब सिर्फ एक दिन बाकी रह गया है। आप भी आज ही रजिस्ट्रेशन करा लें। 13 अक्टूबर की सुबह मोरहाबादी मैदान से साइक्लिंग के दीवानों का कारवां निकलेगा, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

हर उम्र के लोग होंगे शामिल

इस रैली में हर उम्र के लोग शामिल होंगे। सभी एक साथ मोरहाबादी मैदान से यूनिवर्सिटी गेट तक जाएंगे और उसी रूट से वापस लौट कर सिटी के लोगों को स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने की अहमियत बताएंगे।

सुबह छह बजे से ही किट बंटेगा

मोरहाबादी मैदान में गांधी स्मृति उद्यान के ठीक सामने से रैली की शुरुआत होगी। इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन चालू है। अब तक हजारों की संख्या में लोगों ने ऑनलाइन तथा ऑफलाइन मोड से रजिस्ट्रेशन करा लिया है। आप भी आज ही रजिस्ट्रेशन करा लें और अपने लिए फ्री किट रिजर्व करा लें। रविवार की सुबह छह बजे से ही लोगों का मैदान में आना शुरू हो जाएगा। रैली के लौटने के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। ड्रॉ के माध्यम से कई आकर्षक ईनाम भी दिए जाएंगे।

लुभाएंगे स्ट्रीट डांसर्स

बाइकथॉन-11 कार्यक्रम की शुरुआत ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन से होगी। इसके बाद सभी को किट डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। इस किट में एक टी-शर्ट और कैप तो होगा ही, साथ ही मौके पर रिफ्रेशमेंट का भी इंतजाम होगा। इस दौरान विभिन्न डांस ग्रुप की ओर से आकर्षक स्ट्रीट डांस की प्रस्तुति दी जाएगी। स्कूल बैंड की धुन पर लोगों को आकर्षक म्यूजिक का मजा भी मिलेगा।

राज्यपाल करेंगी रैली को रवाना

बाइकथॉन सीजन-11 की मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू होंगी। श्रीमती मुर्मू इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे, जिन्हें राज्यपाल श्रीमती मुर्मू के हेल्थ से जुड़े संदेश सुनने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची की मेयर आशा लकड़ा, खनन एवं भू-तत्व विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीकी, स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के सीईओ अमित कुमार, रांची के एसएसपी अनिश गुप्ता, आईजी प्रीजन शशि रंजन, रांची डीडीसी अनन्या मित्तल और रांची एसडीओ लोकेश मिश्रा मौजूद रहेंगे।

हेल्मेट भी जीतने का मौका

गोल्ड मेडल इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बाइकथॉन में शामिल प्रतिभागियों को लकी ड्रॉ के माध्यम से हेल्मेट जीतने का मौका मिलेगा।

Posted By: Inextlive