JAMSHEDPUR : दलमा रिजर्व फॉरेस्ट सेंचुरी हाथियों के लिए स्वर्ग माना जाता है. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा करवाए गए सेंसेक्स में इस बार दलमा रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में काफी ज्यादा हाथी और उनके बच्चे मिले हैं

दलमा रिजर्व फॉरेस्ट सेंचुरी हाथियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा करवाए गए सेंसेक्स में इस बार दलमा रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में काफी ज्यादा हाथी और उनके बच्चे मिले हैं। इस वजह से टूरिजम की लिहाज से भी दलमा का इंर्पोटेंस काफी बढ़ गया है।
दलमा इस बार भी विदेश से आने वाले टूरिस्ट्स की पहली पसंद बन कर सामने आया है। यहां की नेचुरल ब्यूटी और वेराइटीज के कारण इस बार अभी तक दलमा में 3000 से ज्यादा टूरिस्ट्स आ चुके हैं। उम्मीद है कि इस बार का आंकड़ा लास्ट इयर से  ज्यादा होगा।

Tribal culture से होते हैं रूबरू
इस साल दलमा सेंचुरी में कई विदेशी टूरिस्ट आकर विजिट कर चुके हैं। रांची-जमशेदपुर के मेन रूट पर होने के कारण टूरिजम के लिए दलमा काफी इंर्पेाटेंट प्लेस है। यहां न सिर्फ वाइल्ड लाइफ एनिमल देखने को मिलते हैं। बल्कि वहां स्थित आसपास के विलेज में ट्राइबल कल्चर को देखने और जानने का मौका भी मिल जाता है। इस कारण से यहां टूरिस्ट्स की संख्या काफी ज्यादा बढ़ रही है।

Guide की facility
जहां एक तरफ टूरिस्ट्स दलमा की ओर अट्रैक्ट हो रहे हैं। वहीं डिपार्टमेंट द्वारा भी फैसिलिटी के लेवल पर कई काम किए जा रहे हैं। टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने के लिए डिपार्टमेंट ने वाच टावर, सडक़, रेस्ट हाउस की फैसिलिटी अवेलेवल करवाई है। इसके अलावा यहां गाइड की फैसिलिटी भी अवेलेवल कराई जा रही है।


दलमा में आए टूरिस्ट
वर्ष    टूरिस्ट्स  
2007    1249
2008    3547  
2010    3214
2011    4493
2012    3212 जुलाई तक

Posted By: Inextlive