स्लग: 20 परसेंट भी ब्यूटिफिकेशन का काम नहीं हुआ पूरा, न बोल्ड बिछा न सीढि़यां बनीं

-पहले से बने घाटों को भी ब्यूटीफिकेशन के नाम पर तोड़ डाला

RANCHI): सिटी के कई तालाबों में इस साल भी छठ पूजा नहीं हो पाएगी। दो साल बाद भी इनके ब्यूटिफिकेशन का काम पूरा नहीं हो पाया है। ख्0 परसेंट भी काम नहीं हुआ है। कहीं गहरीकरण नहीं हो पाया है, तो कहीं किनारों पर बोल्डर व सीढि़यां बनाने का काम भी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में इन तालाबों में इस साल भी छठ पूजा होने की संभावना नहीं है। गौरतलब हो कि रांची में क्0 तालाबों का ब्यूटिफिकेशन होना था। लेकिन एक भी तालाब का काम क्00 परसेंट नहीं हो पाया है। हद तो तब हो गई जब पहले से बने घाटों को भी ब्यूटिफिकेशन के नाम पर तोड़ दिया गया है। ऐसे में छठ पूजा करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

एक माह का अल्टीमेटम

शिलान्यास के बाद दो साल होने को आए, लेकिन तालाबों का काम पूरा नहीं हो सका है। कुछेक तालाबों को छोड़ दिया जाए तो अन्य को भी केवल गहरा करने का ही काम किया गया है। नगर विकास मंत्री ने छठ तक तालाबों का काम पूरा करने का निर्देश दिया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जो काम डेढ़ साल में पूरा नहीं हो पाया वह एक महीने में कैसे पूरा होगा।

क्। दो बार हुई खुदाई, किनारे बिछा रहे बोल्डर

टुनकीटोली तालाब

टुनकी टोली तालाब में दो बार खुदाई का काम किया गया। इसके बावजूद अब तक ब्यूटिफिकेशन का काम पूरा नहीं हुआ है। अभी भी तालाब के किनारों पर बोल्डर बिछाने का काम ही चल रहा है। वहीं, चारों ओर तालाब को यूं ही खोदकर छोड़ दिया गया है। गौरतलब हो कि ख्0क्म् में तालाब गहरीकरण शुरू हुआ। इसी बीच बरसात शुरू हो गई। काम बंद हो गया। बरसात बाद तालाब सुखाकर गहरा करने का काम शुरू किया गया है। लेकिन फिर से बारिश शुरू हो गई। अब तालाब के किनारे पर बोल्डर बिछाने का काम शुरू किया गया है। वहीं, चारों ओर तालाब को खोदकर छोड़ दिया गया है।

ख्। बारिश में काम बंद, पहले से बना घाट भी बर्बाद

जोड़ा तालाब

जोड़ा तालाब में खुदाई करने के बाद काम शुरू किया गया। बारिश में पानी भर जाने के कारण काम प्रभावित होता रहा। इस बीच कुछ दूर किनारे पर बोल्डर बिछाने के बाद काम बंद कर दिया गया है। अब पहले से बनाए गए घाट का नामोनिशान नहीं है। ऐसे में लोग बिना घाट के इस बार छठ कैसे करेंगे।

फ्। किनारों को पत्थर से बांध रहे, बननी हैं सीढि़यां

बनस तालाब

बहू बाजार स्थित बनस तालाब के ब्यूटीफिकेशन का भी काम चल रहा है। इसके तहत तालाब को गहरा करने के बाद किनारों को पत्थरों से बांधने का काम चल रहा है। इसके बाद तालाब में चारों ओर सीढि़यां बनाई जाएंगी। लेकिन यहां भी इस बार छठ होने की कम ही संभावना है।

ब्। आधा-अधूरा छोड़ा काम, व्रतियों को होगी दिक्कत

दिव्यायन तालाब

दो साल से इस तालाब को भी संवारने का काम रांची नगर निगम कर रहा है। लेकिन बार-बार इस तालाब का काम अधूरा ही रह जाता है। और इस बार भी तालाब में सीढि़यां तो बनाई गई, लेकिन कई जगहों पर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे छठ के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

ब्यूटिफिकेशन का बजट

दिव्यायन तालाब : क्.7ब्

टुनकी टोली तालाब : क्.ख्भ्

बनस तालाब : क्.ब्8

जोड़ा तालाब : ख्.क्म्

वर्जन

तालाबों का काम तेजी से नहीं हो रहा है। इसकी जानकारी मुझे मिली है। अब छठ पर्व भी एक महीने बाद ही है। मैं खुद तालाबों की स्थिति का जायजा लूंगी और काम में तेजी लाने को कहा जाएगा, ताकि छठ तक तालाबों को तैयार किया जा सके।

-आशा लकड़ा, मेयर, रांची

Posted By: Inextlive