-दामिनी एप से कंप्लेन दर्ज करा सकेंगी महिलाएं

-रोडवेज ने बस में महिलाओं की सुरक्षा पर दिया जोर

-सीसीटीवी और स्पीड कंट्रोल डिवाइस देगा पैसेंजर्स को सुरक्षा

GORAKHPUR: महिलाओं के साथ होने वाली हादसों को लेकर परिवहन निगम भी गंभीर है। रोडवेज बसों में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर निगम दामिनी एप लांच करने वाला है। जिसके जरिए महिलाएं सफर के दौरान ही कंप्लेन दर्ज करा सकेंगी। एप लांच करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बनाया नोडल अधिकारी

एप के संचालन के लिए गोरखपुर परिवहन निगम ने चन्द्रकला शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी चन्द्रकला इस एप पर आए कंप्लेन की जांच करने के बाद कार्रवाई करेंगी।

बसों में लगेंगे सीसीटीवी

रोडवेज बसों में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। बजट मिलते ही सबसे पहले एसी जनरथ बसों में कैमरे लगाए जाएंगे।

स्पीड कंट्रोल डिवाइस भी जरूरी

आरएम डीवी सिंह ने बताया कि ड्राइवरों की मनमानी रोकने के लिए सभी बसों में स्पीड कंट्रोल डिवाइस लगाया जाना जरूरी हो गया है। जिससे इन बसों के ड्राइवर भी स्पीड मानक का पालन कर सकेंगे।

ड्राइवर की नींद तोड़ेगा डिवाइस

उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो डिपो के बसों में सेंशर डिवाइस लगाया जा रहा है। इस डिवाइस में ड्राइवर को नींद आने पर अलार्म बजने लगेगा। इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद गोरखपुर की अन्य बसों में भी ये डिवाइस लगाया जाएगा।

वर्जन-

इस समय बसों में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए दामिनी एप तैयार किया गया है। गोरखपुर में भी नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।

डीवी सिंह, आरएम

Posted By: Inextlive