Patna : शौकीनों के लिए क्या ठंड और क्या बारिश. जूनुन इतना कि मौसम भी रोड़े नहीं अटका सका. ऐसा ही नजारा देखने को मिला संडे को पटना में आर्गनाइज हुए डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स सीजन थ्री के ऑडिशन में.


दो राउंड में हुए ऑडिशन से बच्चों का सेलेक्शन कोलकाता में होने वाले तीसरे चरण के ऑडिशन के लिए किया गया। कोलकाता में सेलेक्टेड पार्टिसिपेंट्स मुंबई में फाइनल राउंड में टैलेंट दिखाएंगे। कुम्हरार स्थित नया टोला भागवत नगर के लिटरा वैली स्कूल में आर्गनाइज इस ऑडिशन में बिहार के अलावा अन्य स्टेट से आठ सौ से अधिक बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। 16 बच्चे हुए सेलेक्टदूसरे राउंड के लिए 150 बच्चों का सेलेक्शन किया गया। इन बच्चों में से 10 ब्वॉय और 6 गल्र्स को कोलकाता के लिए सेलेक्ट किया गया। ये बच्चे 4 जनवरी को सेकेंड राउंड के लिए अपना टैलेंट दिखाएंगे। कोलकाता से सेलेक्टेड बच्चे 7 जनवरी को मुंबई में फाइनल परफॉर्म करेंगे। पूरे इंडिया से मुंबई के लिए 16 बच्चों को सेलेक्ट किया जाना है।देर शाम तक चला ऑडिशन


ठंड की परवाह किए बिना बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ सुबह पांच बजे से ही स्कूल पहुंच गए। 6 बजे से ही गेट पर लाइन शुरू हो गई थी। पांच साल से 12 साल तक के बच्चों ने अपने पेरेंट्स के साथ आकर अपने टैलेंट को दिखया। दो राउंड में होने वाले ऑडिशन के लिए करीब 580 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया। लंबी लाइन को देखते हुए नौ से दो बजे तक चलने वाला ऑडिशन देर शाम तक चलता रहा। दो राउंड के इस ऑडिशन में बच्चों के डांस को परखा गया। पहले चरण में 150 बच्चों ने दूसरे चरण के लिए जगह बनाई। वहीं दूसरे राउंड में डांस के अलावा उनके माइंड को देखा गया। डांस के साथ-साथ प्रेजेंट्स ऑफ माइंड की वजह से इतने बच्चों ने कोलकता के लिए जगह बना ली।हाई लाइट का लोगो लगेगाफाइनल में गल्र्स मारेगी बाजीसभी स्टेट के बच्चों का परफॉर्मेंस देखकर ऐसा लगा कि इस बार गल्र्स फाइनल राउंड में बाजी मार सकती है। यह कहना है ऑडिशन की जज अमृता मैत्रा का। मैत्रा ने बताया कि दो बार से डीआडी में ब्वाय ही फास्र्ट आ रहे हैं। हालांकि दोनों की तुलना में इस बार गल्र्स (वह भी साउथ की) ने गुड परफॉर्मेंस दी है। यही वजह है कि इस बार फाइनल में गल्र्स का चांस है।पटना में है एक्स्ट्रा टैलेंटफस्र्ट एंड सेकेंड सीजन में जज की भूमिका निभा चुकी मंदाकिन जैना ने कहा कि वैसे तो हर स्टेट के बच्चों ने गुड फरफॉर्म किया, लेकिन पटना में 6 साल के बच्चों में एक साथ इंडियन और वेस्टर्न डांस देखने को मिला। इसमें इनके पेरेंट्स की भूमिका सराहनी थी।क्या कहते हैं बच्चे

मिथुन दा से मिलने के लिए काफी मेहनत की है। गॉड के आशीर्वाद से मैं मुंबई तक जरूर पहुंचंूगा।  प्रकाश कुमार शर्मा, धनबादरांझणा सांग पर मैं काफी अच्छा डांस करती हूं। डीआईडी में भी मैं इसी सांग पर डांस करूंगी। समीक्षा क्षेत्रीय, नेपाल।अपना टैलेंट बूगी-वूगी में दिखा चुकी हूं। सेकेंड पोजिशन तक पहुंची थी। इस बार मुंबई पहुंचंूगी। सोनम कुमारी, पटना।टीवी में देखकर माइकल जैक्सन के डांस की मैंने कॉपी की है। डीआईडी में झांझरिया सांग पर डांस करूंगा। रोहित कुमार, पटना।

Posted By: Inextlive