राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सीएम योगी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

lucknow@inext.co.in
LUCKNOW: राफेल मामले  सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देशकी जनता को जवाब देना चाहिए कि आखिर किसके इशारे पर उन्होंने राफेल खरीद में धांधली का झूठा आरोप लगाया था। उनका सोर्स ऑफ इंफार्मेंशन क्या है। आखिर इस षडयंत्र के पीछे कौन है जो भारत की बढ़ती सुरक्षा क्षमता को देखना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश और सेना की छवि खराब करने के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। आरोप लगाया कि राफेल विमानों की खरीद यूपीए शासनकाल मेंं होनी थी पर क्वात्रोची और मिशेल जैसे दलालों की दाल न गलने के कारण उसे मौका नहीं मिला।
 
कांग्रेस करती थी खिलवाड़

योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय रक्षा सौदों के साथ खिलवाड ̧ किया जाता था। उसी तर्ज पर वह देश के सम्मान के साथ खिलवाड ̧ करती नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से कांगे्रस बेनकाब हो चुकी है। देश की सबसे पुरानी पार्टी होने से उसे जिम्मेंदारी का परिचय देना था। देश की जरूरत के लिए बिना किसी मध्यस्थ के यह रक्षा सौदा समयबद्ध रूप से किया गया। राहुल गांधी ने इस मामले मेंं जिस तरह की टिप्पणियां की, संसद के कार्य को बाधित किया, जनता के सामने झूठ बोला, सेना को कटघरे मेंं खड़ा करने का प्रयास किया, उसके लिए उनको देश की जनता और सेना से माफी मांगनी चाहिए। वहीं एक सवाल के जवाब मेंं उन्होंने कहा कि अदालत को पीआईएल की भी मेंरिट तय करनी चाहिए। कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए पीआईएल दाखिल करते है।

राहुल ने फैलाई अफवाह : केशव

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राफेल मामले मेंं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश मेंं सुरक्षा के मुद्दे पर अफवाह फैलाने और देश को गुमराह करने का काम किया। देश के दुश्मनों को देश की कमजोरी बताने का असफल प्रयास किया। साथ ही यह एहसास करा दिया कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए कितना गिर सकती है। राफेल मामले मेंं सर्वोच्च न्यायालय का फैसला कांग्रेसियों के मुंह पर करारा तमाचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की ओर तेजी के साथ आगे बढ़ चुकी है। कांग्रेस को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। मोदी के नेतृत्व के कारण भ्रष्टाचार के बड़े मामलोंं का खुलासा हो रहा है। कांग्रेस का रक्षा सौदों मेंं दलाली का जो चरित्र रहा है उसी तरह उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा और प्रधानमंत्री के बारे मेंं सोचने का घिनौना कार्य किया है। भारत की सेना विश्व की सबसे शक्तिशाली सेना बने, यह कार्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेंं हो रहा है जो कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं है।
रक्षा सौदों पर पारदर्शी नीति : माया
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राफेल सौदे पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि इससे केंद्र सरकार को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है लेकिन देश की सभी रक्षा १रीद के संबंध मेंं आमजनता की तमाम धारणाओं व आशंकाओं का उचित तौर पर समाधान निकालने के लिये जरूरी है कि इसमेंं आधारभूत सुधार किया जाए। रक्षा सौदों मेंं कांग्रेस व बीजेपी दोनों पर भ्रष्टाचार आदि के आरोप लगते रहे हैं। जनता की आशंका रही है कि दोनों ही पार्टियां एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। कांग्रेस ने बोफोर्स का आरोप झेला है तो बीजेपी ने राफेल का। बसपा का मानना है कि केंद्र  सरकार, अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ देश की प्रमु१ विपक्षी पार्टियों को विश्वास मेंं लेकर, रक्षा सौदों की खरीद के संबंध मेंं एक दीर्घकालीन व पारदर्शी नीति तैयार करे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा राफेल सौदे पर शंका नहीं

 

Posted By: Shweta Mishra