- डीडीयूजीयू में कई साल से नहीं बढ़ाई गई फीस, लेकिन 'महंगाई फीस' को लेकर चर्चा का बाजार गर्म

डीडीयूजीयू में कई साल से नहीं बढ़ाई गई फीस, लेकिन 'महंगाई फीस' को लेकर चर्चा का बाजार गर्म

GORAKHPUR:

GORAKHPUR:

एक तरफ जहां जेएनयू में फीस को लेकर स्टूडेंट्स सड़क पर उतर गए हैं। वहीं गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीए, बीएससी व एमए कोर्स में लिया जाने वाले 'महंगाई फीस' चर्चा का विषय बना हुआ है। गोरखपुर यूनिवर्सिटी हर साल 'महंगाई फीस' के मद में पांच लाख रुपए वसूलता है। लेकिन यह मंहगाई फीस किस लिए वसूला जाता है, यह स्टूडेंट्स को भी नहीं पता है। जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि मंहगाई फीस शासन द्वारा निर्धारित किया गया है।

पिछले कई साल से नहीं बढ़ाई गई फीस

बता दें, डीडीयूजीयू में बीए की फीस जहां ब्ख्00 रुपए है वहीं बीएससी की फीस ब्700 रुपए प्रति वर्ष निर्धारित किया गया है। जबकि एमए की फीस ब्000 रुपए है। निवर्तमान वीसी प्रो। पीसी त्रिवेदी के कार्यकाल के बाद से फीस में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इसमें शिक्षण फीस, रजिस्ट्रेशन फीस, एडमिशन फीस, इलेक्ट्रिसिटी फीस, प्रैक्टिकल फीस आदि लिए जाते है। जिसका स्टूडेंट्स को लाभ मिलता है। लेकिन मंहगाई फीस लिया जाना स्टूडेंट्स को बेवजह मालूम पड़ रहा है। दूसरी ओर यूनिवर्सिटी, छात्रसंघ चुनाव मद में भी फीस वसूलती है, लेकिन पिछले दो सेशन से चुनाव भी नहीं हो रहे है। छात्र संगठन कई बार इस मद का भी विरोध कर चुका है।

तो किस बात का मंहगाई शुल्क

लेखा विभाग के सीनियर क्लर्क महेंद्रनाथ सिंह बताते हैं कि क्लास फीस व महंगाई फीस शासन द्वारा निर्धारित किया जाता है। तथा जो फीस स्टूडेंट्स से लिए जाता है वह यूनिवर्सिटी के वित्त समिति से पास होने के बाद ही लागू किया जाता है। उन्होंने बताया कि मंहगाई फीस पंखे चलाने में कंज्यूम हो रहे इलेक्ट्रिसिटी फीस के रूप में लिया जाता है। जबकि इलेक्ट्रिसिटी बिल के रूप में प्रत्येक स्टूडेंट्स क्ख्भ् रुपए लिया जा रहा है। सवाल यह है कि जब स्टूडेंट इलेक्ट्रिसिटी बिल दे ही रहे है तो फिर पंखे चलाने के लिए मंहगाई फीस अलग से क्यों वसूला जा रहा है।

फैक्ट फीगर

डिटेल्स बीए बीएससी एमए

शिक्षण फीस - क्फ्ख्- क्फ्ख् - क्80

एडमिशन फीस - भ् - भ्- भ्

रजिस्ट्रेशन फीस - क् - क् - क्

महंगाई फीस - ब्ख् - ब्ख्- ब्ख्

इलेक्ट्रिसिटी बिल - क्ख्भ्- क्ख्भ्- क्ख्भ्

प्रैक्टिकल फीस - क्00- क्00- क्00

वाचनालय फीस - भ्0 - भ्0 - भ्0

हेल्थ फीस - भ्0 - भ्0 - भ्0

मैग्जीन फीस - क्00 - क्00- क्00

श्रव्य-दृश्य फीस - 7भ् - 7भ् - 7भ्

एडमिट कार्ड फीस - क्00- क्00-क्00

कल्चरल प्रोग्राम फीस - क्ख्भ् - क्ख्भ् - क्ख्भ्

स्पो‌र्ट्स, योग फीस - क्भ्0 - क्भ्0 - क्भ्0

स्टूडेंट इलेक्शन - फ्भ् - फ्भ् - फ्

साइकिल स्टैंड फीस - क्00- क्00- क्00

विभागीय परिषद फीस - ख्भ् - ख्भ्- ख्भ्

कॉशनमनी फीस - क्भ्0 - क्भ्0 - क्भ्0

डेवलेपमेंट फीस - क्00- क्00- क्00

छात्र सहायता फंड - ब्0- ब्0- ब्0

एग्जामिनेशन फीस - क्फ्भ्0- क्फ्भ्0 - क्ब्भ्0

मार्कशीट फीस - क्00- क्00- क्00

डिप्लोमा फीस (लास्ट इयर) - फ्00 फ्00- फ्00

वि.वि.ना। फीस (जिन पर लागू हो)- क्भ्0 - क्भ्0 - क्भ्0

राष्ट्र गौरव फीस - भ्0 - भ्0- भ्0

रोवर्स रेंजर्स फीस - ख्ब्- ख्ब्- ख्ब्

वैकल्पिक ऊर्जा फीस - फ्क्म् - फ्फ्म् - ख्97

यूनिवर्सिटी पूर्व परीक्षा फीस - क्00- क्00 - क्00

योग - ब्ख्00- ब्700 - ब्000

नोट - शासन और यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित फीस के अतिरिक्त ऑडिट फीस एक हजार रुपए लिया जाएगा। यह फीस विवरण वित्त पोषित पाठ्यक्रम के लिए है।

वर्जन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पिछले कई साल से फीस में वृद्धि नहीं की गई है। मंहगाई फीस शासन से निर्धारित होता है। यूनिवर्सिटी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है।

डॉ। ओम प्रकाश, रजिस्ट्रार, डीडीयूजीयू

Posted By: Inextlive