वर्जिनिया में एक व्यक्ति ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना के बाद 12 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के साथ भिड़ंत के बाद आरोपी भी ढेर हो गया है।


विर्जिनिया (एजेंसी)। वर्जिनिया शहर में एक व्यक्ति ने शुक्रवार की रात में एक बिल्डिंग में लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना के बाद अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। सीएनएन ने पुलिस चीफ जेम्स करवेरा का हवाला देते हुए बताया कि पुलिस के साथ भिड़ंत के बाद शूटर भी ढेर हो गया है। मेयर बॉबी डायर ने कहा, 'आज का दिन वर्जीनिया बीच के लिए सबसे काला दिन है... इसमें शामिल लोग हमारे मित्र, सहकर्मी और पड़ोसी हैं। पुलिस ने बताया कि म्युनिसिपल सेंटर के बिल्डिंग 2 में अंधाधुंध गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी शुक्रवार की शाम चार बजे हुई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति बिल्डिंग में घुसा और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस हमले के बाद चार लोग घायल हैं और उन्हें उपचार हो रहा है। घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। उत्तर कोरिया ने ट्रंप-किम वार्ता फेल होने के बाद अपने पांच राजनयिकों को मौत के घाट उताराभारत और चीन को अमेरिका की चेतावनी, अगर अब ईरान से तेल किया आयात तो लगा देंगे प्रतिबंधपेशे से इंजीनियर था संदिग्ध
गोलीबारी करने वाले संदिग्ध की पहचान 40 वर्षीय डीवायने करडॉक के रूप में हुई है। वह पेशे से एक इंजीनियर था। फिलहाल गोलीबारी के पीछे के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय अधिकारियों की जांच में सहयोग के लिए एफबीआई अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सीनेटर मार्क आर वार्नर ने कहा कि वर्जीनिया बीच में जो कुछ हुआ है, उससे वह काफी डर गए हैं। उन्होंने कहा, 'इस हमले के बाद कानून प्रवर्तन की तेज प्रतिक्रिया के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मैं कामना करता हूं कि इस हमले में घायल हुए लोग जल्दी से ठीक हो जाएं।'

Posted By: Mukul Kumar