बाॅलीवुड एक्ट्रेस देबिना बनर्जी मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। इस बात की घोषणा खुद देबिना और गुरमीत ने सोशल मीडिया पर दी है।

मुंबई (एएनआई)। टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें देबिना ने एक्टर गुरमीत चौधरी संग शादी की थी। स्टार कपल ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ खुशखबरी शेयर की। एक Instagram Collab पोस्ट में, नए माता-पिता ने अपनी बच्ची के छोटे हाथ की एक झलक दिखाते हुए एक सुंदर क्लिप अपलोड की।

View this post on Instagram A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

बेबी गर्ल का स्वागत
पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन लिखा, 'हम इस दुनिया में हमारी" बेबी गर्ल "का स्वागत कर रहें हैं। 3.4.2022। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार। गुरमीत और देबिना।" इस पोस्ट के सामने आते ही कमेंट बाॅक्स में बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। मुनमुन दत्ता ने लिखा, "ओएमजीजीजी ..... मैं आपको और हमारी नन्ही परी दोनों को प्यार भेजती हूं। बधाई हो।" वहीं अर्जुन बिजलानी ने कहा, "बधाई, हो।" इसके अलावा रश्मि देसाई ने लिखा, 'हार्दिक बधाई।"

भारती ने भी दिया बेटे को जन्म
आपको बताते चलें, गुरमीत और देबिना ने 2011 में शादी की थी। इस जोड़े ने फरवरी 2022 में प्रेगनेंसी की खबर साझा की थी। इससे पहले, रविवार को, कॉमेडियन भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ एक बच्चे का स्वागत किया है। भारती ने एक बेटे को जन्म दिया है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari