बॉलीवुड की मस्तानी की हॉलीवुड में धमाकेदार इंट्री
दीपिका जन्म के एक साल बाद ही अपने माता पिता के साथ बेंगलुरु आ गईं थी। बेंगलुरु के सोफिया हाईस्कूल से स्कूलिंग और माउंट कार्मल कॉलेज से उन्होंने प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन कम्पलीट किया।
टीन-एज में उन्होंने लिरिल और क्लोज-अप जैसे कई ब्रांड के लिए ऐड किए। वे हिमेश रेशमिया के एल्बम नाम है तेरा में भी नजर आईं थीं। साल 2006 में दीपिका ने कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से बड़े पर्दे पर एंट्री ली। यह फिल्म सक्सेसफुल रही।
दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाल के ड्रीम प्रोजेक्ट 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी है। फिल्म में वे शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। विन डीजल के साथ फिल्म XXX : द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में नजर आएंगी।