-एमडी टीवी नरेंद्रन ने पद्मश्री मिलने पर दी स्टार तीरंदाज को बधाई

- टाटा आर्चरी एकेडमी की सदस्य रही है दीपिका

JAMSHEDPUR: टाटा स्टील ने बुधवार को भारत की स्टार तीरंदाज पद्मश्री दीपिका कुमारी को सम्मानित किया। टाटा स्टील की ओर से प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने दीपिका कुमारी को सम्मान दिया और भारतीय तीरंदाजी में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिले पद्मश्री के लिए बधाई दी। इस मौके पर नरेंद्रन ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। दीपिका के लिए यह एक और उपलब्धि है। हम आशा करते हैं कि इस तरह की कई उपलब्धियां हासिल कर दीपिका हमें जश्न मनाने का मौका देगी। टाटा स्टील की तरफ से वह इस कीर्तिमान के लिए दीपिका को धन्यवाद देते हैं।

दीपिका ने दिया धन्यवाद

इस मौके पर दीपिका कुमारी ने लगातार मिल रही मदद के लिए टाटा स्टील को धन्यवाद दिया। वर्तमान में विश्व की नंबर छह रैंकिंग वाली यह स्टार खिलाड़ी टाटा आर्चरी एकेडमी की सदस्य रही है। उसने ख्008 में टाटा आर्चरी एकेडमी ज्वाइन की थी। दीपिका को ख्0क्ख् में अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है।

Posted By: Inextlive