बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। लकिन इसी बीच उन्होंने बीते रात को अपने घर पर अपनी बेस्ट फ्रेंड काजल आनंद का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर बॉलीवुड के लगभग सभी सेलेब्रिटी पार्टी में मौजूद थे लेकिन उसमें बॉलीवुड के जाने माने लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक अलग ही अंदाज में नजर आये।


एक ही तरह की ड्रेस में नजर आये लव बर्ड्स दरअसल, शाहरुख द्वारा आयोजित की गई बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के लव बर्ड्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण न सिर्फ दोनों ने एक ही कार में बैठकर आये बल्कि दोनों पार्टी में एक ही कलर के आउटफिट भी पहने हुए नजर आये। बता दें कि दोनों को येलो कलर की ड्रेस में स्पॉट किया गया है। ये पहने थे दीपिका और रणवीर इस खास मौके पर दीपिका ने ब्लू रिप्ड जिंस के साथ Sandro Paris के ऐलो जैकेट पहनी थी। वह काफी कूल अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आईं। वहीं रणवीर भी यैलो ब्लेजर में स्टाइलिश लुक में पोज देते दिखे। इसके अलावा बता दें कि ये दोनों लव बर्ड्स हाल ही में श्रीलंका से न्यू ईयर का जश्न मनाकर लौटे हैं।

Posted By: Mukul Kumar